जिला कारागार सीतापुर का किया गया साप्ताहिक निरीक्षण
दैनिक मधुर इंडिया न्यूज़ अजय मिश्रा
सीतापुरउ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर आशीष जैन के दिशा- निर्देशों के अनुपालन में विजय भान,सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर द्वारा बारह फरवरी 2026 को बारह बजे जिला कारागार सीतापुर का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कारागार परिसर में साफ सफाई का उचित प्रबन्ध पाया गया। निरीक्षण के समय सबसे पहले महिला बैरक का निरीक्षण किया गया।और महिला बन्दियों से वार्ता की गयी उन्हें यह भी बताया गया कि यदि किसी बन्दी के पास अधिवक्ता न हो तो वह मुझे अवगत कराये,वहां पर उपस्थित समस्त महिला बन्दियों द्वारा यह बताया गया कि सभी के पास अपने अधिवक्ता है। इसके साथ ही पाकशाला का भी निरीक्षण किया गया, पाकशाला में सायं काल का भोजन रोस्टर के अनुसार बनते पाया गया व साफ-सफाई उचित पाई गयी।
जिला कारागार में स्थित बच्चा बैरक का निरीक्षण किया गया, वहॉ पर भी सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त पाई। जिला कारागार में दरी बुनाई का कार्य वर्तमान समय में चल रहा है और कारीगरों द्वारा यह बताया गया कि उनको समस्त सामग्री समय से व पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दी जाती है तथा खाने के बारे में वार्ता की गयी तो बन्दियों द्वारा बताया गया कि खाने की कोई समस्या नही है,खाना व नाश्ता समय से रोस्टर के अनुसार मिलता है। जिला कारागार में स्थित अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया कारागार अस्पताल में चार बन्दी भर्ती पाये उनके स्वास्थ्य के सन्दर्भ में वहॉ तैनात डा. द्वारा उनकी बीमारियों के सन्दर्भ में जानकारी दी गयी तथा बीमार बन्दियों द्वारा यह बताया गया कि उनका इलाज समय से हो रहा है,दवाई व खाना समय अनुसार मिलता है।इसके अलावा जिला कारागार में स्थित लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान जेलर द्वारा यह बताया गया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा एक अध्यापक की तैनाती की गयी है। अध्यापक द्वारा कारागार में निरूद्ध बन्दियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की गयी जाती है व लाइब्रेरी का रख-रखाव सही ढंग से किया जाता है।
इसके अतिरिक्त जिला कारागार में स्थित जेल लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। लीगल एड क्लीनिक दो पराविधिक स्वयं तैनात पाये गये तथा वहॉ मौजूद कार्य रजिस्टर भी जॉचे गये तथा जेल पराविधिक स्वय सेवकों से वार्ता की गयी तो उनके द्वारा बताया कि बन्दियों के प्रार्थना पत्रों को नियमानुसार जेल अधीक्षक से अग्रसारित कराते हुए, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को समय से प्रेषित किये जाते है।श्रीमती बच्ची देवी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं सतेन्द्र कुमार अनटिल बनाम सी.बी. आई. इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी विधिक जागरूकता शिविर के दौरान प्रदान की गयी।साथ ही शासन द्वारा संचालित योजना ओं के विषय पर जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान जातीय आधार पर भेद -भाव से सम्बन्धित कोई मामला संज्ञान में नही आया।
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षिका कु. प्रीती यादव,जेलर राजेश कुमार वर्मा तथा डिप्टी जेलर अली अदनान तथा लीगल एड डिफेन्स काउंसिल सिस्टम के श्रीमती शुभॉशी तिवारी, अंकुर वर्मा,जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी गण सलीम अहमद,डाटा.ए.ऑपरेटर उपस्थित रहे।
जिला कारागार सीतापुर का किया गया साप्ताहिक निरीक्षण
Reviewed by dainik madhur india
on
9:44 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
9:44 AM
Rating:

No comments: