कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ग्राम कोसंरगी में प्रोजेक्ट अजा के हितग्राहियों से की मुलाकात


*कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ग्राम कोसंरगी में प्रोजेक्ट अजा के हितग्राहियों से की मुलाकात*

रायपुर स्थानीय संपादक रेखा चौधरी




रायपुर / कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोसंरगी पहुंचकर प्रोजेक्ट अजा के तहत लाभान्वित हितग्राहियों से मुलाकात की। उन्होंने हितग्राहियों द्वारा संचालित बकरी एवं मुर्गी पालन गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा आजीविका संवर्धन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।




कलेक्टर डॉ. सिंह ने हितग्राहियों से चर्चा कर जाना कि किस प्रकार वे परियोजना के माध्यम से स्व-रोजगार अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को हितग्राहियों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन, टीकाकरण, चारा प्रबंधन एवं बाजार उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।




इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैंकरा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ग्राम कोसंरगी में प्रोजेक्ट अजा के हितग्राहियों से की मुलाकात कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ग्राम कोसंरगी में प्रोजेक्ट अजा के हितग्राहियों से की मुलाकात Reviewed by dainik madhur india on 9:47 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.