अमेरिकी डील के विरोध में किसान मंच ने जोर दार प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

अमेरिकी डील के विरोध  में किसान मंच ने जोर दार प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

दैनिक मधुर इंडिया न्यूज़ अजय मिश्रा




सीतापुर । किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के आवाह्न एवं राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह की उपस्थिति में जनपद में अमेरिकी सरकार के साथ हुई कथित किसान एवं जन विरोधी डील के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
 कार्यक्रम का नेतृत्व किसान मंच के जिला संयोजक नवल किशोर मिश्र एवं जिला अध्यक्ष राकेश बाजपेई ने किया।
  विकास भवन स्थित धरना स्थल पर कार्य कर्ताओं ने एकत्र होकर भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किए गए व्यापारिक समझौते का विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने इस डील को भारतीय किसानों,विशेषकर छोटे और मध्यम वर्ग के कृषकों के हितों के विरुद्ध बताते हुए इसकी प्रतियां प्रतीकात्मक रूप से फूंक कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
  इस अवसर पर जिला संयोजक नवल किशोर मिश्र ने कहा कि यदि विदेशी कृषि उत्पादों को कम शुल्क या विशेष छूट के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश दिया गया तो इसका सीधा असर देश के किसानों पर पड़ेगा।उन्होंने आशंका जताई कि इससे घरेलू फसलों के दाम गिरेंगे, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलेगा और कृषि आधारित लघु उद्योग व मंडी व्यवस्था भी प्रभावित होगी। 
  उन्होंने सरकार से मांग की,कि किसी भी अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार समझौते से पूर्व भारतीय किसानों के हितों की व्यापक समीक्षा की जाए,कृषि आयात पर पर्याप्त सुरक्षा शुल्क लगाया जाए तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी सुनिश्चित की जाए।
प्रदर्शन के उपरांत  हस्ताक्षर युक्त प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया कि यह डील किसान एवं आमजन के हितों के विपरीत है और यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो देश के करोड़ों किसान आर्थिक संकट में फंस सकते हैं।
  कार्यक्रम में चन्द्रभान सक्सेना,लक्ष्मी कांत बाजपेई,गंगा राम, विजय कुमार गुप्ता, राज कुमार श्रीवास्तव, लीलावती,सर्वेंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह, उदय सिंह, शिवनाथ, संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
  किसान मंच के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
अमेरिकी डील के विरोध में किसान मंच ने जोर दार प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन अमेरिकी डील के विरोध  में किसान मंच ने जोर दार प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन Reviewed by dainik madhur india on 9:33 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.