सीतापुर में मालगाड़ी की चपेट में आई महिला* ट्रैक पर गई बकरियां बचाते समय मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

*सीतापुर में मालगाड़ी की चपेट में आई महिला* 
ट्रैक पर गई बकरियां बचाते समय मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

दैनिक मधुर इंडिया 
अजय मिश्रा 




सीतापुर के कोतवाली बिसवां क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक हादसे में बकरी चरा रही महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा करजांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम ईदगाहपुरवा नई बस्ती निवासी अनवरी की पत्नी कमरुद्दीन रेलवे क्रॉसिंग के निकट अपनी बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान गोंडा से सीतापुर की ओर जा रही मालगाड़ी के आने की आहट सुनाई दी।

बताया जा रहा है कि कुछ बकरियां रेलवे ट्रैक पर चली गई थीं। उन्हें हटाने और सुरक्षित करने के प्रयास में अनवरी स्वयं ट्रैक के बेहद करीब पहुंच गईं। इसी बीच तेज रफ्तार मालगाड़ी आ गई और वह उसकी चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और परिजनों को सूचना दी गई। थोड़ी देर में कोतवाली बिसवां पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू की, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे ट्रैक के आसपास अक्सर पशु चले जाते हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। इस दुखद घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अनवरी की असमय मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
सीतापुर में मालगाड़ी की चपेट में आई महिला* ट्रैक पर गई बकरियां बचाते समय मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार सीतापुर में मालगाड़ी की चपेट में आई महिला*  ट्रैक पर गई बकरियां बचाते समय मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार Reviewed by dainik madhur india on 9:36 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.