डॉ. अम्बेडकर पार्क की प्रस्तावित भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाने ग्रामीणों ने की मांग दैनिक मधुर इंडिया।

डॉ. अम्बेडकर पार्क की प्रस्तावित भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाने ग्रामीणों ने की मांग


दैनिक मधुर इंडिया।


राजगढ़।ग्राम बमोरी के  ग्रामवासियों ने तहसीलदार से मांग करते तात्कालीन
कलेक्टर जे.एन. कंसोटिया के आदेशानुसार ग्राम बमोरी में सर्वे नम्बर 54/1 रक्बा 3.550 हैक्टयर भूमि में से सर्वे नम्बर 54/8 रक्बा 0.253 भूमि डॉ.
अम्बेडकर पार्क निर्माण हेतु आवंटित की गई थी। वर्तमान में यहां भूमि ऑनलाईन भू-अभिलेख दस्तावेज में 54 / 1/2 नाम से दर्ज है।बताया गया कि उक्त भूमि पर हम ग्रामवासी ग्राम पंचायत एवं जनसहयोग के द्वारा पार्क निर्माण करना चाहते है। उक्त भूमि पर रामचन्दर भिलाला पिता देवीलाल भिलाला ने अवैध रूप
से अतिक्रमण कर रखा है एवं इस पर खरीफ तथा रबी की फसल पैदा करता है,जिसमें उसका भाई विक्रम भिलाला सरकारी कोटवार भी संलिप्त है। यह कि 14 अप्रैल 2026 को डॉ. अम्बेडकर जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत एवं जनसहयोग से पार्क निर्माण का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा।ग्रामीणों ने निवेदन करते हुए उक्त अवधि के पूर्व डॉ. अम्बेडकर पार्क निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि पर से अवैध अतिक्रमण हटवाने मांग की है।
डॉ. अम्बेडकर पार्क की प्रस्तावित भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाने ग्रामीणों ने की मांग दैनिक मधुर इंडिया। डॉ. अम्बेडकर पार्क की प्रस्तावित भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाने ग्रामीणों ने की मांग   दैनिक मधुर इंडिया। Reviewed by dainik madhur india on 1:59 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.