3% महंगाई भत्ता, जुलाई 2025 से बड़ाकर ,लाभ दिया जाए - धनवाल
दैनिक मधुर इंडिया भोपाल
देश में बढ़ती हुई महंगाई को ध्यान में रखते हुए वर्ष में दो बार ( जनवरी एवं जुलाई माह में ) बाजार शुचकांक के हिसाब से महंगाई भत्तो में बढ़ोतरी किए जाने का प्रावधान है।
इसी के परिपेक्ष में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के कर्मचारी एवं अधिकारियों का महंगाई भत्ता में वर्ष में दो बार (जनवरी एवं जुलाई में) वृद्धि की जाती है।
उधर केंद्र सरकार ने पिछले जुलाई 2025 से केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% ओर बढ़ाकर 58% कर दिया है, लेकिन राज्य सरकार ने छ: माह बाद भी मध्यप्रदेश के अधिकारी एवं कर्मचारियों का 3% मंहगाई भत्ता अभी तक नहीं बढ़ाया है। नियमानुसार 1 जुलाई 2025 से बाकी है।
मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति ,जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) भोपाल संभाग के अध्यक्ष बंशीलाल धनवाल ने मुख्यमंत्री जी एवं वित्त मंत्री जी तथा मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मांग की है कि मध्यप्रदेश राज्य के कर्मचारियों का भी केंद्रीय कर्मचारियों की तरह 1जुलाई 2025 से 3% महंगाई भत्ता दिया जाकर 58% महंगाई भत्ता का लाभ जुलाई 2025 से दिया जाए।
श्री धनवाल ने बताया कि राज्य के कर्मचारियों अधिकारियों की कड़ी मेहनत, परिश्रम एवं लगन से कार्य किए जाने की वजह से ही मध्यप्रदेश राज्य ,विकास के हर क्षेत्र में विकसित, शिक्षा एवं स्वास्थ्य एवं सुंदर राज्य के रूप में विकसित हुआ है। इसलिए सरकार के द्वारा हर बार कर्मचारियों के हितों को अनदेखा किया जाना उचित प्रतीत नहीं होता। दूसरी और केंद्र सरकार, केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जनवरी 2026 से एक किस्त और बढ़ा कर दिये जाने की प्रबल संभावना है। इस तरह के पिछड़ेपन से मध्यप्रदेश राज्य के कर्मचारी अधिकारी अपने आपको ठगा सा महसूस करते हैं।
कर्मचारी नेता, श्री धनवाल ने राज्य सरकार के मुखियाओं से अनुरोध किया है कि 3% महंगाई भत्ता की बढ़ोतरी करके, 01 जुलाई 2025 से 58% महंगाई भत्ता का लाभ राज्य के समस्त कर्मचारी - अधिकारियो को दिया जावे।
3% महंगाई भत्ता, जुलाई 2025 से बड़ाकर ,लाभ दिया जाए - धनवाल दैनिक मधुर इंडिया भोपाल
Reviewed by dainik madhur india
on
9:14 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
9:14 AM
Rating:

No comments: