महान सेनानी डॉ रामा चरण राय की 128 वीं जयंती पर किया स्मरण* *ब्रिटिश शासन के विरुद्ध बिलासपुर आंदोलन के जन नायक थे-डॉ जितपुरे* *उन्हें दो बार जेल की सजा मिली- चन्द्र प्रकाश बाजपेयी*
*महान सेनानी डॉ रामा चरण राय की 128 वीं जयंती पर किया स्मरण*
*ब्रिटिश शासन के विरुद्ध बिलासपुर आंदोलन के जन नायक थे-डॉ जितपुरे*
*उन्हें दो बार जेल की सजा मिली- चन्द्र प्रकाश बाजपेयी*
*बिलासपुर । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा सेनानियों के स्मरण कार्यक्रम के तहत आज 1 फ़रवरी को प्रातः 10 बजे बाजपेयी परिषद विकाश नगर में नगर के महान स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के ध्वज वाहक डॉ रामा चरण राय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये संस्था की अध्यक्ष डॉ शकुंतला जितपुरे ने कहा डॉ रामा चरण राय ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष करने वाले बिलासपुर जन नायक थे महात्मा गांधी के नगर आगमन पर स्वयं सेवकों का संगठन तैयार किया हरिजन सेवक संघ,हरिजन सहकारिता समिति के अध्यक्ष 1939 में नगर पालिका सदस्य,डिस्ट्रिक्ट काउंसिल के उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर नगर पालिका के अध्यक्ष रहे प्रसूति ग्रह मंदिर बनाने में योग्यदान दिया अंग्रेजो की चिकित्सा नौकरी छोड़ दो थी उनका पूरा परिवार स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से सहभागी रहा उसी कड़ी को बढ़ाते हुये
आयोजक,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने कहा कि सबसे पहिले मै उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के महान व्यक्तित्व को नमन करता हूँ जिन्होंने भारत की आज़ादी की लड़ाई लड़ी नवजवान योद्धा डॉ रामा चरण राय नवजवानी की आयु में व्यथित होकर ब्रिटिश सरकार की सहायक चिकित्सक की नौकरी छोड़ बिगुल फूंका उसके लिये उन्हें दो बार जेल की यातना मिली नागपुर जेल में 13 महीने तक बंदी रहे वे राष्ट्रभक्त सेनानी थे ।
बिलासपुर नगर के दो बार 1962-1972विधायक एवं स्वास्थ विभाग के मंत्री रहें। संस्था के सदस्य अनिल तिवारी ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उनके योगदान की विस्तार से चर्चा की उन्होंने कहाँ हमें छत्तीसगढ़ के प्रत्येक सेनानी परिवार के परिचय को संग्रहित करना है आज हर युवाओं को देश के सेनानियों की गाथा,बलिदान का स्मरण कराने की ज़रूरत है ।कार्यक्रम के प्रारंभ में फ़ोटो पर दीप प्रज्वलित कर सेनानी परिवार के डॉ उषा किरण बाजपेयी,डॉ शिव नाथ श्रीवास,दिव्य प्रकाश दुबे,प्रशांत तिवारी ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की । कार्यक्रम संयोजक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मरण कार्यक्रम के तहत आज नगर के उत्तराधिकारी परिवार के सदस्य अमर शहीदों के स्मरण के तहत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ रामा चरण राय जी की 128 वीं जयंती में स्मरण कर बतलाया कि वर्ष 1940,42 में पुलिस ने गिरफ़्तार कर दो बार सजा देकर बिलासपुर एवं नागपुर जेल में रखा था*
*उक्त अवसर पर सेनानी परिवार के सदस्य ,डॉ शिव नाथ श्रीवास,रमेश श्रीवास,डॉ उषा किरण बाजपेयी,अनिल तिवारी ने कहा कि नगर की महान विभूतियों को हम कैसे जीवित रखें ताकि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिल सके इस दिशा में काम की आवश्यकता है बैठक में नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी परिवार के सदस्य सर्व श्री डॉ शकुंतला जितपुरे,चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,,डॉ उषा किरण बाजपेयी,अनिल तिवारी, डॉ शिव नाथ
श्रीवास,रमेश श्रीवास देवेश कुमार मिश्रा दिव्य प्रकाश दुबे,संतोष पिपलवा,अनिरुद्ध मिश्रा.शेलेश शुक्ला,राम नारायण पटेल.बिहारी लाल,ओम् प्रकाश,कृष्ण यादव सहित काफ़ी संखिया में सेनानी परिवार उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन चन्द्र प्रकाश बाजपेयी आभार डॉ उषा किरण बाजपेयी ने व्यक्त किया । जल पान उपरांत सभा विसर्जित हुई आगामी बैठक मार्च माह के प्रथम रविवार 1 मार्च 2026 को प्रातः 10-00 बजे ध्वजारोहण से आयोजित होगी।*
महान सेनानी डॉ रामा चरण राय की 128 वीं जयंती पर किया स्मरण* *ब्रिटिश शासन के विरुद्ध बिलासपुर आंदोलन के जन नायक थे-डॉ जितपुरे* *उन्हें दो बार जेल की सजा मिली- चन्द्र प्रकाश बाजपेयी*
Reviewed by dainik madhur india
on
3:17 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
3:17 AM
Rating:




No comments: