नगर के लाला रामस्वरूप पेट्रोल पम्प पर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया भोपाल पवन शर्मा
*गुजरात से पकड़ा चोर, पेट्रोल पम्प पर चोरी कर इलाके मे सनसनी फैलाने वाले 06 चोरो को गिरफ्तार कर शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर पुलिस माचलपुर ने किया चोरी की घटना का खुलासा*
राजगढ़ जिले के माचलपुर थाने का मामला विगत दिनों पेट्रोल पम्प पर चोरों द्वारा नगदी 1लाख 56 हजार के लगभग नगद राशि की चोरी को अंजाम दिया गया था जिसके चलते जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने जिले मे हो रही चोरी की घटना पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।
दिनांक 07.12.2024 को माचलपुर कस्बा मे लालराम पेट्रोल पम्प जीरापुर रोड माचलपुर पर 1,57,845 की चोरी कर अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। उक्त घटना पर अपराध क्र. 286/24 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया
गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा व जिले के अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरी. जितेन्द्रसिंह मावई के नेतृत्व में टीम का गठन कर मामले मे बारीकी से घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल तक आने वाले सभी रास्तों, पूर्व के सजायाबी आरोपियों से एवं मुखबिर सूचना और तकनीकी आधार पर पतारसी की गई।
आरोपी
1. लखन पिता बालचंद सोधिया
2. राजेन्द्र उर्फ राजू पिता मानसिंह सोंधिया उम्र 31 साल 3. कंवरलाल पिता शिवसिंह सोंधिया उम्र 25 साल
4. रामरतन पिता मांगीलाल सोधिंया उम्र 21 साल सर्व निवासीगण ग्राम कवलसीखेडा 5. विष्णु पिता प्रेमसिंह सोधिया उम्र 23 साल
6. सुनिल पिता रामलाल सेन उम्र 22 साल सर्व निवासी मेलूखेडा थाना खिलचीपुर
को गिरफ्तार कर चोरी किये गये 1,57,000 रुपये एवं घटना मे प्रयुक्त दो मोटर साईकिल को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपीगण से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।
बरामद मशरूका- 157000 रुपए
02 मोटरसाइकिल
01 स्टील का डिब्बा
उपरोक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी निरी.जितेन्द्र सिंह मावई,उनि गुड्डू कुशवाह ,उनि हुकुमसिंह काकरवाल, प्रआर.542 दुलीचंद,प्रआर.163 कमलसिंह दांगी, प्रधान आर नरेंद्र झाला प्रधान आरक्षक मिथुन जाट आर.766 रविन्द्र जाट,आर.900 विष्णु जाट,आर.965 पप्पू दांगी,आर. 920 तुलसीराम दांगी ,म.आर. 953 नंदनी ,आर.1023 अशोक राहोरिया (सायबर सेल) का योगदान रहा।
नगर के लाला रामस्वरूप पेट्रोल पम्प पर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
Reviewed by dainik madhur india
on
9:30 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
9:30 AM
Rating:


No comments: