एमजेएस कॉलेज में हुई, नए कैडेट्स की भर्ती।

*एमजेएस कॉलेज में हुई, नए कैडेट्स की भर्ती।* 

*दैनिक मधुर इंडिया सिटी रिपोर्टर रजनीश नारायण भिण्ड।*




भिण्ड। जानकारी के अनुसार दिनांक 18 अगस्त 2023 को 30 एमपी बटालियन एनसीसी  के कमान अधिकारी कर्नल जगदीश कुमार, प्राचार्य डॉक्टर मालवीय विमल बॉयज एएनओ कैप्टन रविकांत सिंह, गर्ल्स एएनओ लेफ्टिनेंट प्रभा तिवारी, सूबेदार मेजर सुनील कुमार, जेसीओ एवं पीआई स्टाफ  की उपस्थिति में नए कैडेट्स की भर्ती की गई। इस भर्ती का आयोजन शासकीय  एमजेएस महाविद्यालय में किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी योग्यताओं का प्रदर्शन किया। भर्ती में लंबाई, वजन, पब्लिक स्पीकिंग,एनसीसी ए सर्टिफिकेट धारक,  खेल  आदि के आधार पर  कैडेट्स का चयन किया गया। इस भर्ती में सबसे पहले इंटरव्यू लिया गया जिसमें कैडेट्स सेल्फ इंट्रोडक्शन के साथ-साथ दहेज प्रथा, नारी सशक्तिकरण एवं अन्य विषयों पर अपने-अपने मत प्रस्तुत किए। इसके बाद चयनित छात्र-छात्राओं का फिजिकल लिया गया और अंत में चयनित छात्र-छात्राओं के दस्तावेज जमा किए गए।एनसीसी का उद्देश्य  एकता एवं अनुशासन है। एनसीसी का लक्ष्य छात्र-छात्राओं में अनुशासन, देश प्रेम,भाईचारा, धर्मनिरपेक्षता एवं समय का सदुपयोग कर भविष्य निर्माण करना है। यह सारे गुण किसी भी आम नागरिक को समूह से अलग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एमजेएस कॉलेज में हुई, नए कैडेट्स की भर्ती। एमजेएस कॉलेज में हुई, नए कैडेट्स की भर्ती। Reviewed by dainik madhur india on 8:49 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.