*शहरवासियों ने धूमधाम से मनाया आजादी का पर्व*
*दैनिक मधुर इंडिया सिटी रिपोर्टर रजनीश नारायण भिण्ड।*
भिण्ड : जानकारी के अनुसार शहर में 77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनेक और रंगारंग कार्यक्रम हुए। इसी बीच गौरी सरोवर के पास भारत माता की आरती, कवि सम्मेलन एवं नृत्य प्रस्तुति का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम आयोजन जन शिक्षा प्रसार एवं समाज कल्याण समिति द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भिण्ड सदर विधायक संजीव सिंह मौजूद रहे।इसमें कवि डॉ सुनील त्रिपाठी निराला, कवि शैलेश नारायण सिंह , आशुतोष शर्मा नंदू आदि कवियों ने अपनी काव्य रचना की प्रस्तुति दी एवं गैलेक्सी ग्रुप द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई।अंत में मौजूद सभी नेतागण एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा भारत माता की आरती की गई।कार्यक्रम के समापन में सदर विधायक संजीव सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया द्वारा कवियों एवं गैलेक्सी डांस ग्रुप के सदस्यों का शॉल श्रीफल एवं भारत माता की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा, सचिव अतुल रमेश पाठक, उपाध्यक्ष श्याम राठौर, उपाध्यक्ष वैभव चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह एवं सदस्य रवि बाजपेई की सहभागिता रही। इस अवसर समिति अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा ने कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई सिर्फ एक देश को विदेशी साम्राज्य से मुक्त करने की लड़ाई नहीं थी। बल्कि इसके अनेक सामाजिक आर्थिक नैतिक और राजनैतिक पहलू थे। इस लड़ाई से न्याय और लोकतंत्र का अमृत निकला।एवं समिति सचिव अतुल रमेश पाठक ने कहा कि आजादी के पर्व पर इस तरह के कार्यक्रम से युवा पीढ़ी को देश के प्रति समर्पण भाव रखना चाहिए। यह हमारी छोटी सी कोशिश थी एवं अब हम हर साल 15 अगस्त के दिन इस तरह के आयोजन करते रहेंगे। कार्यक्रम की समिति सदस्यों ने उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।इस कार्यक्रम में भाजपा नेतागण सुनील बाल्मीकि, ओमप्रकाश बाबूजी, रमेश दुबे, कृष्णकांता तोमर, भानु भदोरिया,प्रेम शर्मा, रामप्रकाश तिवारी, अनिल कटारे, अनिल सिंह कुशवाह, सुनील दुबे, टंटी राजावत, उपेंद्र राजोरिया, विकास शर्मा, शिव प्रताप सिंह, धर्म सिंह भार्गव, सीमा शर्मा, रश्मि खटीक, अशफाक खान, टिप्पू भदौरिया, अमित जैन, संतोष भारौली, दीपू तोमर, प्रशांत सोनी, कांग्रेस नेतागण अनिल भारद्वाज, राहुल सिंह कुशवाह, बसपा नेता रछपाल सिंह आप नेता जयदीप सिंह राजावत, संतोष लहरिया, अतिरज नरवरिया,अन्नू तिवारी, प्रतीक पांडे,अभिनव तोमर, इकबाल अली, जीडी खान आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शहरवासियों ने धूमधाम से मनाया आजादी का पर्व*
Reviewed by dainik madhur india
on
7:09 AM
Rating:

No comments: