मेड़तवाल नव युवक संघ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया जीरापुर
पत्रकार -,शम्भू दयाल टेलर
भोपाल । अखिल भारतीय मेडतवाल वैश्य समाज के तत्वाधान में मेड़तवाल नवयुवक संघ जीरापुर द्वारा मेडतवाल समाज धर्मशाला में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 130 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर में महिलाओं द्वारा भी रक्तदान किया गया। शिविर में समाज की लगभग 32 महिलाओं द्वारा रक्तदान किया गया और गौ रक्षक समिति जीरापुर के द्वारा 21 युवाओं द्वारा भी रक्तदान किया गया । शिविर में जीरापुर तहसीलदार ए. आर. चिरामन,राजस्व निरीक्षक, एवं हल्का पटवारी द्वारा संयुक्त रूप से अखिल भारतीय मेड़तवाल समाज के अध्यक्ष श्री मोहन सिंह जमीदार ,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती कुसुम टांक एवं तथा मेड़तवाल नव युवक संघ अध्यक्ष अजय बैरिस्टर सहित अन्य पदाधिकारियों को श्रीफल शाल भेंटकर सम्मानित किया गया ।
राजगढ़ कलेक्टर द्वारा मेडतवाल समाज के पदाधिकारी सहयोगी एवं मेडिकल टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
मेड़तवाल नव युवक संघ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
Reviewed by dainik madhur india
on
4:10 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
4:10 AM
Rating:

No comments: