प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य का हुआ भव्य स्वागत
दैनिक मधुर इंडिया अम्बरीष गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ गोंडा
कर्नलगंज गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री/ विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता का कर्नलगंज के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रथम आगमन पर फूल मालाओं से  भव्य स्वागत किया। वह भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष स्व. शेषनारायण मिश्रा के त्रयोदसी संस्कार में शामिल होने गोंडा जा रहे थे। पूर्व नपाप अध्यक्ष रामजी लाल मोदनवाल, नमामि गंगे के जिला संयोजक संजय यज्ञसैनी, जिला संयोजक आपदा राहत मुकेश कुमार वैश्य, जिला कार्य समिति सदस्य राम कुमार मौर्य,
सभासद क्षेमेश्वर पाठक, अनिल गुप्ता, महेश गौतम, पराग दुबे, मंटू सिंह, गिरधारीलाल व अर्चित पांडेय सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य का हुआ भव्य स्वागत
 
        Reviewed by dainik madhur india
        on 
        
7:57 AM
 
        Rating: 
      
 
        Reviewed by dainik madhur india
        on 
        
7:57 AM
 
        Rating: 

No comments: