भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न
खिरकिया हरदा से संवाददाता संजय नामदेव की रिपोर्ट
खिरकिया। भारतीय किसान संघ की बैठक का आयोजन गुप्तेश्वर मंदिर परिसर चारुवा में रखा गया था । बैठक राजेश पटेल जैविक प्रमुख की अध्यक्षता एवं तहसील अध्यक्ष मोहनलाल बिश्नोई के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई । बैठक में मुख्य रुप से चारुवा गुप्तेश्वर मंदिर मे आयोजित होने वाले दो दिवसीय अभ्यास वर्ग की तैयारियों को लेकर आहूत हुई। तहसील मंत्री रुपसिंह राजपुत ने बताया की आगामी 26 एवं 27 अगस्त को होने वाले अभ्यास वर्ग में प्रदेश, जिला , तहसील कार्यकारिणी सदस्य ओर पदाधिकारीगण सम्मलित होगे जिसमे भोजन व्यवस्था टेन्ट बिजली साफ सफाई को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी गई। बैठक मे संभागी सहमंत्री कैलाश गुर्जर मिडिया प्रभारी दयाराम आमें लक्ष्मीनारायण राजपुत उमेश लोकेश गौर रामनिवास पाटिल नरेंद्र राठौर युवा वाहिनी संयोजक मनोज विश्नोई कमलसिंह राजपुत निर्भयदास पाटिल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न
Reviewed by dainik madhur india
on
6:36 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:36 AM
Rating:

No comments: