तीर्थ यात्रा पर 12 सदस्यी दल रवाना
खिरकिया हरदा से संवाददाता संजय नामदेव की रिपोर्ट
खिरकिया। राजपूत समाज के का 12 सदस्यों का दल राजस्थान एवं उत्तराखंड तीर्थ यात्रा दर्शन हेतु रवाना हुआ। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी एवं उनके साथ उनके मित्रो का दल जिसमे 6 परिवार सम्लित है तीर्थ दर्शन हेतु राजस्थान एवं उत्तराखंड की यात्रा के लिये बस द्वारा रवाना हुए । यात्रा का शुभारंभ क्षेत्र की आस्था के केंद्र बिंदु गुप्तेश्वर मंदिर चारवा के दर्शन कर हुआ । तीर्थ यात्रा दल में शंकर सिंह माया सोलंकी, देवेंद्र राजंती राजपूत ,मनोज मौर्य आरती मौर्य ,माधव सिंह रानू मौर्य, अजीत ज्योति चौहान, गोलू दरबार सम्लित है दल के सदस्य गोलु दरबार ने बताया कि दल चारवा से उज्जैन पहुँचा जहां बाबा महाकाल एवं अन्य मंदिरों के दर्शन कर , मंदसौर पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कर राजस्थान के लिये निकला जहाँ साँवरिया सेठ, चारभुजाजी दर्शन कर अब आगे रवाना होगा जो 10 दिनों की यात्रा पूर्ण कर ऋषिकेश ओर वहां से हरिद्वार पहुँचेगा जहाँ यात्रा का समापन होगा।
तीर्थ यात्रा पर 12 सदस्यी दल रवाना
Reviewed by dainik madhur india
on
4:16 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
4:16 AM
Rating:

No comments: