थाना कर्नलगंज पुलिस से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाया न्याय का गुहार करनैलगंज पुलिस का अजब गजब खेल
थाना कर्नलगंज पुलिस से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाया न्याय का गुहार
करनैलगंज पुलिस का अजब गजब खेल
दैनिक मधुर इंडिया। पवन देव सिंह। विशेष रिपोर्टर उत्तर। प्रदेश
उत्तरप्रदेश । गोंडा ,कर्नलगंज- थाना कर्नलगंज के अंतर्गत ग्राम सभा हीरापुर कमियार में पुरानी रंजिश को लेकर धन लाल पुत्र बच्चा राम आदि ने गीता देवी को गाली गलौज के साथ लाठी-डंडों से पिटाई की अपने मां को बचाने के लिए उसका लड़का देवानन्द जब घटना स्थल पर पहुंचा, तो विपक्षियों ने मिलकर देवानंद को भी मारा पीटा। जब परिजनों ने गीता देवी को लेकर थाने पहुंचे तो वहां पर मौजूद सिपाहियों ने गीता देवी से लिखित प्रार्थना पत्र तो ले लिए लेकिन किसी के दबाव के कारण अपने दस्तावेजों पर अंकित नहीं किया और यह कहकर गीता देवी को वापस कर दिया गया कि सुबह आकर डॉक्टरी करवाना तब एन सी आर दर्ज होगी। जब सुबह गीता देवी थाना कोतवाली पहुंची तो उनको सिपाहियों के साथ सीएचसी करनैलगंज डाक्टरी करवाने के लिए भेजा गया। गीता के चोट अधिक होने के कारण उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया ।जिला अस्पताल में गीता को अधिक चोट होने के कारण भर्ती कर लिया गया। तब मौका पाकर विपक्षी ने दबाव बनाने के लिए थाने पर देवानंद व उनकी मदद करने वाले लोगों को गंभीर धाराओं में फंसाने के लिए एप्लीकेशन देकर अपना दबाव बना रहे हैं। वहीं पर मौके पर पहुंचे कर कोतवाल करनैलगंज व एस. आई. ने पीड़िता को धमकाते हुए जेल भेजने की धमकी देकर चले आए। अब पुलिस की बातों से अपने को बचाने के लिए पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक गोंडा से गुहार लगाई है ।अब देखना है कि पुलिस अधीक्षक महोदय इस पर क्या संज्ञान लेते हैं।
थाना कर्नलगंज पुलिस से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाया न्याय का गुहार करनैलगंज पुलिस का अजब गजब खेल
Reviewed by dainik madhur india
on
5:47 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
5:47 AM
Rating:

No comments: