अमर शहीद स्मारक पर मालयार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

अमर शहीद स्मारक पर मालयार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

दैनिक मधुर इंडिया। ब्यूरो श्याम बदन कुशीनगर उतर प्रदेश।


उत्तरप्रदेश । अमर  शहीद  ज्ञानेश्वर सिंह की 15वी पुण्यतिथि के अवसर उनके गांव   नदवाविशुनुपर में पोखरे पर स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। असम राइफल के जवान  ज्ञानेश्वर सिंह 31 अक्टूबर वर्ष 2007 को  मणिपुर में उल्फा उग्रवादियों से लड़ते हुए देश के लिए अपने प्राणों की आहूति  दे दी थी। मुख्य अतिथि भाजपा नेता डाक्टर पी.एन.राय ने अमर जवान शहीद स्मृति के पास ध्वजारोहण,राष्ट्रगान के साथ दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे भारत माता की वीर सपूत को शत-शत नमन करता हूँ। हमे शहीदों के जीवन से त्याग बलिदान की प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता व अखण्डता के लिए कार्य करने का आह्वान किया ।  



 शहीद सम्पूर्ण राष्ट्र के गौरव हैं, शहीद कभी मरा नही करते लोगो दिलो हमेशा जिंदा रहते,इन्ही जवानों  बदौलत भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं। सैनिकों के देन से ही हम लोग अपने घरों में सुरक्षित हैं। विशिष्ट अतिथि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के क्षेत्रीय सहसंयोजक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि देश के लिए अपने प्राण की बलिदान देने वाले भारत माता के वीर सपूत शहीद ज्ञानेश्वर सिंह के बलिदानो को देश कभी भुला नही पायेगा। देश उनका सदा ऋणी हैं।
भाजपा नेता दिग्विजय सिंह,भैरोनाथ सिंह,श्यामसुंदर सिंह, फरहद अली प्रधानप्रतिनिधि विश्वविजय सिंह ने सम्बोधित किया। इस दौरान हनुमान सिंह,शारदा सिंह,गेना सिंह ,राघव सिंह, सत्येंद्र सिंह,जयनाथ सिंह ,संदीप सिंह बघेल,शैलेन्द्र सिंह,शम्भू सिंह,संजीव सिंह नर्वदेश्वर पाण्डेय दीपू गोंड़,आदित्य सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। आयोजक शहीद ज्ञानेश्वर सिंह के भाई रामबहादुर सिंह, पुत्र गंगेश सिंह,मंगेश सिंह अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अमर शहीद स्मारक पर मालयार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। अमर शहीद स्मारक पर मालयार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। Reviewed by dainik madhur india on 5:49 AM Rating: 5

1 comment:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.