दो दिन से लगातार बारिश से किसानों की धान की फसल पूरी तरह बर्बाद
दैनिक मधुर इंडिया । न्यूज गंगोत्री विशाल उत्तर प्रदेश
बहराइच। जिले में रविवार दोपहर से शुरू हुई बारिश दूसरे दिन भी जारी रही। बारिश के चलते खेत में तैयार धान की फसल बर्बाद हो गई है। खेतों में खराब फसल देखकर किसान परेशान हैं। नुकसान की जांच के लिए कृषि विभाग के कर्मचारियों ने सर्वे शुरू कर दिया है। बेमौसम बारिश से किसानों के माथे पर बल पड़ गए हैं। रविवार दोपहर में तेज आंधी के बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई थी। बारिश के चलते खेत में तैयार खड़ी धान की फसल बिछ गई है। वहीं, खेत में कटी पड़ी फसल पानी में डूब गई है। किसान फसल देखकर किस्मत को कोस रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि इस बार जिले में एक लाख 64 हजार हेक्टेयर में धान की फसल की बोआई हुई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बारिश के चलते नुकसान हुआ है। कृषि विभाग के कर्मचारी जिले में सर्वे कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसान फसलों का नुकसान होने पर संबंधित बीमा कंपनी को 72 घंटे में सूचना दें। साथ ही टोल फ्री नंबर 18008896868 पर शिकायत दर्ज करवा दें।
रिसिया। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम बंलाचक, बलभद्दरपुर, डिहवा, भगतापुर, भैंसहा, उत्तमापुर, भौखारा, समसा तरहर, मलुवा भकुरहा व जगदीशपुर सोखा समेत अन्य गांवों में बारिश में धान की फसल खेत में गिर गई। किसानों का लाखों का नुकसान हो गया है। किसान सुरेश सिंह, राजेश तिवारी व बीरबल चौहान फसलों के नुकसान को लेकर चिंतित हैं।
नवाबगंज। क्षेत्र में धान की फसल तैयार थी। किसानों ने श्रमिकों की मदद से मेहनत कर धान की कटाई कर खेत में ही लगा दिया था, लेकिन भारी बारिश के चलते धान की कटी फसल खेत में ही भीग गई। 24 घंटे में यदि पानी खेत से बाहर नहीं हुआ तो धान खेत में ही सड़ने की आशंका है।
खैरीघाट। महसी तहसील के ग्राम पंचायत गरेठी गुरुदत्त सिंह, मैकूपुरवा, पचदेवरी, धनावा, बांसगढ़ी, अंगरौरा, दुबहा, बहदुरिया, पूरे हिंदूसिंह, पूरे गंगा प्रसा
दो दिन से लगातार बारिश से किसानों की धान की फसल पूरी तरह बर्बाद
Reviewed by dainik madhur india
on
5:40 AM
Rating:

No comments: