थाना तलेन पुलिस को मिली सफलता, त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी गई विद्युत मोटर सहित आरोपी गिरफ्तार



 
थाना तलेन पुलिस को मिली सफलता, त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी गई विद्युत मोटर सहित आरोपी गिरफ्तार

 
राजगढ़ / 
थाना तलेन, जिला  राजगढ़ जिला पुलिस कप्तान श्री प्रदीप शर्मा के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री एसआर डंडोतिया एवं एसडीओपी सारंगपुर सुश्री जोईस दास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तलेन उपनिरीक्षक भान सिंह प्रजापति द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में अपराधियों की त्वरित धरपकड़ हेतु निर्देशो के पालन में कार्यवाही की गई है।
दिनांक 17/09/20 को फरियादी मांगीलाल राठौर पिता बाबूलाल राठौर उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम अमलार थाना तलेन ने थाना उपस्थित आकार रिपोर्ट किया कि उसके खेत के ट्यूवेल पर रखी मोटर कीमती 10 हजार रू एवं पुली कीमती 5000 कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया है रिपोर्ट पर थाना तलेन में अपराध क्रमांक 245/20 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया एवं तुरन्त एक टीम गठित की गई टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही रोशन दांगी पिता रामप्रसाद दांगी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम अमलार थाना तलेन को पकड़कर  पूछताछ की पूछताछ में पहले तो रोशन दांगी द्वारा पुलिस को गुमराह किया गया लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और फरियादी की मोटर एवं पुली अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर चोरी करना बताया और रामबाबू दांगी के खेत में बनी टापरी में भूसे के ढेर में छुपाना बताया दोनों की निशा देही पर चोरी गई मोटर एवं पुली रामबाबू दांगी की टापरी से बरामद किया एवं आरोपी रोशन पिता रामप्रसाद दांगी उम्र 19 वर्ष एवं अपचारी बालक को गिरफ्तार कर   दोनों से कुल 15000 रू कीमती मशरूका बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही एवं माननीय न्यायलय से पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ करने पर अन्य मामलो के खुलासा होने की संभावना है।
             उक्त सराहनीय कार्य मैं थाना प्रभारी तलेन उपनिरीक्षक भान सिंह प्रजापति उप निरीक्षक आर. के. काकोड़िया, सउनि इरफान अहमद, आर.458 दीपक यादव, आर.26 विहारी, आर.74 गोपाल एवं सैनिक 60 लाल सिंह यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

थाना तलेन पुलिस को मिली सफलता, त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी गई विद्युत मोटर सहित आरोपी गिरफ्तार थाना तलेन पुलिस को मिली सफलता, त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी गई विद्युत मोटर सहित आरोपी गिरफ्तार Reviewed by dainik madhur india on 8:15 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.