नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने वाले को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता
सारंगपुर। जिला पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा के निर्देशन में
एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवराम दण्डौतिया व एसडीओपी सुश्री जोइस दास के
मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती एवं उनकी
टीम द्वारा दिनांक 01/09/2020 को अनुसुचित जनजाती की नावालिग लडकी के
अपहरण व बलात्कार की घटना के आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करने मे सफलता हासिल
की। 01/09/2020 को फरियादी ने थाने आकर रिपोर्ट लिखाई कि उसकी
नाबालिग
लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया है रिपोर्ट पर थाना लीमा
चौहान में अप. क्र. 169/2020 धारा 363 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया
गया। विवेचना के दौरान संदेही जीवन गुर्जर नि ग्राम तितरी के घर कई बार
दबिस दी गयी लेकिन आरोपी व अपहृता आरोपी के घर या आसपास नही मिल सके, बार
बार पुलिस की दबिस से परेशान होकर आरोपी अपह्नता को दिनांक 08/09/2020 को
अपने घर के सामने छोडकर फरार हो गया जिस पर अपहृता को थाने की टीम द्वारा
उक्त दिनांक को दस्तयाब किया गया।
दस्तयाबशुदा नाबालिग होने से प्रकरण मे दस्तयाबशुदा के कथन एसडीओपी
सारंगपुर के समक्ष कराये गये जिनमे नाबालिग द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किये
जाने की बात कही जिस पर प्रकरण मे धारा 342, 366, 376 भादवि, 5/6 पाक्सो
एक्ट तथा 3(1)(व), 3(2)(5ए) एससीएसटी एक्ट का इजाफा किया गया व आरोपी की
तलाश शुरू की गयी आरोपी की तलाश मे आरोपी जीवन गुर्जर के रिस्तेदारो आदि के
यहां दबिस दी गयी मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना स्टाफ को
दिनांक
19/09/2020 की सुबह सफलता हासिल हुई व आरोपी को सुबह सुबह ग्राम तितरी के
जंगलो मे दबिस दी जगंलो मे बनी टापरी से पकडा गया आरोपी जीवन गुर्जर पिता
सीताराम गुर्जर उम्र 25 साल नि ग्राम बोरखेडी हाल मुकाम ग्राम तितरी थाना
लीमाचौहान ने अपना कृत्य स्वीकार किया है जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष
पेश किया जाता है। उक्त सराहनीय कार्यवाही मे थाना प्रभारी उनि उमाशंकर मुकाती व उनकी टीम मे पीएसआई अमित त्यागी, प्र.आर.134 आनन्दीलाल भिलाला, आर. 850 विरेन्द्र कुशवाह, आर 534 अभयराज, आर. 976 शुभम पटवा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने वाले को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता*
Reviewed by dainik madhur india
on
8:13 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
8:13 AM
Rating:

No comments: