चुरहट एसडीओपी के विरुद्ध पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र. पत्रकार बीमा प्रीमियम कम करने की भी की मांग
चुरहट एसडीओपी के विरुद्ध पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र.
पत्रकार बीमा प्रीमियम कम करने की भी की मांग
अनूपपुर / एक दिवसीय अल्प प्रवास पर अनूपपुर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को यहाँ के वरिष्ठ पत्रकारों ने दो सूत्रीय अलग - अलग मांग पत्र सौंपा। हैलीपैड पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष मंडल के प्रदेश सचिव मनोज द्विवेदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्रकार बीमा योजना के बढे प्रीमियम एवं सीधी में पत्रकार अखिलेश पांडे के विरुद्ध फर्जी मामला दर्ज करने के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया । मुख्यमंत्री ने मनोज द्विवेदी द्वारा पूरे मामले की जानकारी लेने के साथ ही कार्यवाही करने की बात भी कही । इससे पूर्व केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, म प्र सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र शुक्ला से भेंट कर सीधी की घटना से अवगत कराया गया। श्री शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
इस
दौरान अनूपपुर जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, अरविन्द बियाणी, जिला संयोजक
श्रीमती सुमिता शर्मा, वरिष्ठ राजेश पयासी,भरत मिश्रा,सुधाकर मिश्रा, विजय
जायसवाल, हिमांशु बियाणी, बीएल सिंह, दीपक सिंह समेत जिला संगठन के साथी
उपस्थित रहे।
चुरहट एसडीओपी के विरुद्ध पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र. पत्रकार बीमा प्रीमियम कम करने की भी की मांग
Reviewed by dainik madhur india
on
8:33 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
8:33 AM
Rating:


No comments: