कांग्रेस का प्रत्यासी तय होने के बाद कांग्रेस पार्टी को गुमराह कर रहे रमेश सिंह ?

 कांग्रेस का प्रत्यासी तय होने के बाद कांग्रेस पार्टी को गुमराह कर रहे रमेश सिंह ? 


अनूपपुर/ विधानसभा उपचुनाव का कांग्रेस का प्रत्यासी तय होने के बाद कांग्रेस खेमे में असहमत लोग जिनकी सक्रियता पार्टी में शून्य है। वह भी विश्वनाथ सिंह को हटाकर नया चेहरा रमेश सिंह को लाना चाह रहे है। जबकि अनूपपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत विष्वनाथ सिंह के मुकाबले रमेश सिंह कमजोर प्रत्यासी हैं, रमेश सिंह के ओट में छिपकर कांग्रेस पार्टी के ही पदाधिकारी कांग्रेस को अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव में धराशाही करने का योजना बना रहे है। जबकि रमेश सिंह व उनके समर्थकों को म.प्र. कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक टविट्र हैंडल से प्रत्यासी न बदले जाने का घोषणा कर चुकी है। बावजूद इसके रमेश सिंह व उनके समर्थक कांग्रेस पार्टी पर दबाव बनाकर टिकट प्राप्त करना चाह रहे है, जो कि भाजपा के प्लान-बी को सफल बनाने का कार्य करेगा विश्वनाथ सिंह कांग्रेस पार्टी के पुराने व मेहनतकस कार्यकर्ता है जिनका आसपास के गांव में एक बडा जनाधार है। और सीनियर युवा कार्यकर्ताओं में एक अच्छी पैठ रखते है कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर विश्वनाथ सिंह को हटाकर रमेश सिंह को कांग्रेस से टिकट दिया जाता है, तो युवा एवं सीनियर कांग्रेस कार्यकर्ता हजारों हजार की तदाद में इस्तीफा देने को विवश हो जायेगें। जिसका खामियाजा अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को उठाना पड सकता है।
    गौरतलब है कि रमेश सिंह के चंद समर्थक नये नही है वह कांगे्रस पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं, जो पार्टी में अपनी पैठ न बना पाने का खीझ रमेश सिंह को आगे कर निकाल रहे है। रमेश सिंह तो एक मोहरा मात्र है, मकसद उनका कांग्रेस पार्टी को अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव में मिट्टी पलीद करने का है। जबकि ऐसा होना संभव नही हैं, अभी हाल-ही विधानसभा चुनाव म.प्र. में कांग्रेस को लाने का मकसद ही यही था कि भाजपा की कार्यशैली से जनता ना खुश  थी।  


कांग्रेस का प्रत्यासी तय होने के बाद कांग्रेस पार्टी को गुमराह कर रहे रमेश सिंह ?  कांग्रेस का प्रत्यासी तय होने के बाद कांग्रेस पार्टी को गुमराह कर रहे रमेश सिंह ? Reviewed by dainik madhur india on 8:05 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.