मवेशियो से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा तीन आरोपियों सहित ट्रक में लोड़ 21 नगर मवेशी व एक बाइक जब्त, चालक मौके से फरार

 

मवेशियो से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा

तीन आरोपियों सहित ट्रक में लोड़ 21 नगर मवेशी व एक बाइक जब्त, चालक मौके से फरार




दैनिक मधुर इंडिया।शत्रुधन कोल
अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकरा के जंगल में 17 सितम्बर की रात्रि में मवेशियों को ट्रक में लोड कर बूचड़ खाने ले जाने की तैयारियो की सूचना मुखबिर द्वारा पुलिस को दी गई, जहां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सकरा के जंगल में दबिश दी गई। जहां पुलिस ने जंगल में खड़े ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 9755 की जांच की गई तो ट्रक के अंदर 12 नग पड़वा तथा 9 नगर भैंस कुल 21 नग मवेशी ठूंस-ठूंस भरा होना पाया, जिसके बाद पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों जिनमें अशोक पिता शेरा नायक उम्र 27 वर्ष, संजय पिता मनीराम यादव उम्र 26 वर्ष एवं रम्मू उर्फ राम प्रसाद पटेल पिता रामखेलावन पटेल उम्र 27 वर्ष तीनों निवासी सकरा को गिरफ्तार करते हुए ट्रक, एक मोटर साईकिल तथा 21 नग मवेशियों को को जब्त किया गया, 

जिसके बाद मवेशियों को सकरा कांजी हाउस के सुपुर्द करते हुए ट्रक एवं मोटर साईकिल को कोतवाली में खड़ा कराया गया है। वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 (घ) तथा मौके पर ट्रक एवं मोटर साईकिल से संबंधित दस्तावेज नही दिखाए जाने पर एमबी एक्ट 66/192, 3/181, 130 (3)/177, 146/197 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। 

मवेशियों को बूचड़ खाने ले जाने की कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक एम.एल. सोलंकी के निर्देशन में कोतवाली निरीक्षक नरेन्द्र पाल, सहायक उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद दुबे एवं आरक्षक रामधनी तिवारी ने कार्यवाही की है।
मवेशियो से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा तीन आरोपियों सहित ट्रक में लोड़ 21 नगर मवेशी व एक बाइक जब्त, चालक मौके से फरार   मवेशियो से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा  तीन आरोपियों सहित ट्रक में लोड़ 21 नगर मवेशी व एक बाइक जब्त, चालक मौके से फरार Reviewed by dainik madhur india on 8:20 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.