खड़ीत गांव में हुई लाखों रूपये की चोरी का लास्ट सरगना एवं पाँच हजार का ईनामी चोर अटेर पुलिस ने धर दबोचा
खड़ीत गांव में हुई लाखों रूपये की चोरी का लास्ट सरगना एवं पाँच हजार का ईनामी चोर अटेर पुलिस ने धर दबोचा
दैनिक मधुर इंडिया।अनिल दुबे।
भिंड । नवागत डीआईजी राजेश हिंगडकर एवं पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह के दिशा निर्देशन में चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान के तहत भिंड जिले की अटेर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें विगत माह पहले खड़ीत में हुई लाखों रूपये की चोरी का अटेर थाना पुलिस पहले ही खुलासा कर चुकी है, लेकिन उस चोरी का अंतिम चोर आज मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा।
अटेर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अतुल सिंह भदौरिया ने बताया कि खड़ीत में विगत माह पहले दरम्यानि रात्रि को कुछ अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर फरियादी के परिवारीजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रूपये की चोरी कर रफूचक्कर हो गये थे, पुलिस को सूचना लगी तो अटेर पुलिस ने इस मौके पर पहुँचकर अज्ञात चोरों को पकडने के लिए अपने मुखबिर तंत्र सक्रिय किये, तभी सभी चोर एक-एक करके पुलिस ने पकड कर सामान बरामद किया, उसी चोरी का अंतिम चोर ओमनारायण कटारे पुत्र रामौतार कटारे उम्र 30 वर्ष निवासी खड़ीत एवं पाँच हजार के ईनामी को आज द्ददा के कुआ से मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 145/19 धारा 457, 380, 328, 34 आईपीसी एवं अपराध क्रमांक 34/19 धारा 336, 323, 294, 506 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज थे। आरोपी को पकडने में सब इंस्पेक्टर अतुल सिंह भदौरिया, मुनीम, दीपक, अभिषेक, राहुल, योगेन्द्र, विकास की विशेष भूमिका रही।
खड़ीत गांव में हुई लाखों रूपये की चोरी का लास्ट सरगना एवं पाँच हजार का ईनामी चोर अटेर पुलिस ने धर दबोचा
Reviewed by dainik madhur india
on
9:30 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
9:30 AM
Rating:
No comments: