विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने नियुक्त किये प्रभारी संजय पाठक और राजेन्द्र शुक्ला को मिली जिम्मेदारी

विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने नियुक्त किये प्रभारी

संजय पाठक और राजेन्द्र शुक्ला को मिली जिम्मेदारी

अनूपपुर। संजीव  मिश्रा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं प्रदेष महामंत्री संगठन सुभाष भगत ने आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेष के दो दिग्गज नेताओं को अनूपपुर की कमान सौंपी है। पूर्व मंत्री संजय पाठक और राजेन्द्र शुक्ला को उपचुनाव जिताने की जिम्मेदारी दी गई है, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेष गौतम ने कहा कि पार्टी ने दो संघर्ष शील वरिष्ठ नेताओं को अनूपपुर विधानसभा में होने वाली उपचुनाव की जो जिम्मेदारी दी है, उससे जिलेभर के कार्यकर्ताओं मंे उत्साह बढ़ गया है संजय पाठक और राजेन्द्र शुक्ला दोनों लोग ही इस जिले के कार्यकर्ताओं से भलीभांति परिचित है और इनके मार्गदर्षन में अनूपपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को विजय हासिल होगी। एक अच्छे रणनीतिकार नेताओं को पार्टी द्वारा दिये गये जिम्मेदारी से निष्चित रूप से सफलता हासिल होगी। वहीं पार्टी के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के हौसले उस वक्त और बुलंद हो गये जब संजय पाठक और राजेन्द्र शुक्ला को जिम्मेदारी प्रदेष नेतृत्व में प्रदान की। भाजपा प्रदेष कार्यालय मंत्री सतेन्द्र भूषण सिंह पत्र जारी करते हुए उपचुनाव की जिम्मेदारी प्रदान की है।


विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने नियुक्त किये प्रभारी संजय पाठक और राजेन्द्र शुक्ला को मिली जिम्मेदारी  विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने नियुक्त किये प्रभारी संजय पाठक और राजेन्द्र शुक्ला को मिली जिम्मेदारी Reviewed by dainik madhur india on 6:34 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.