कोरोना से लड़ाई हेतु ज़िले को मिला एक और अस्त्र अब ज़िले में होगी कोरोना की जाँच कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने ज़िला चिकित्सालय में ट्रू नॉट मशीन का किया उद्घाटन
कोरोना से लड़ाई हेतु ज़िले को मिला एक और अस्त्र
अब ज़िले में होगी कोरोना की जाँच
कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने ज़िला चिकित्सालय में ट्रू नॉट मशीन का किया उद्घाटन
अनूपपुर/ संजीव मिश्रा
कोरोना संक्रमण से लड़ाई हेतु अनूपपुर ज़िला सतत रूप से अपनी क्षमताओं में वृद्धि कर रहा है। आइसोलेशन वार्ड, कोविड केयर सेंटर की क्षमता एवं ऑक्सिजन सुविधा युक्त बेड में वृद्धि के साथ कोरोना से लड़ाई हेतु अब ज़िले को एक नयी सौग़ात मिली है। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर के सतत प्रयासों के फलस्वरूप अनूपपुर ज़िला चिकित्सालय में ट्रू नॉट मशीन की स्थापना हुई है। जिसका आज शाम को कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर द्वारा उद्घाटन किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी॰डी॰ सोनवानी, सिविल सर्जन डॉ एस॰सी॰राय, नोडल अधिकारी डॉ आर॰पी॰श्रीवास्तव, डॉ एस॰आर॰पी॰ द्विवेदी सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ़ एवं सहायक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे कलेक्टर श्री ठाकुर ने स्वास्थ्य विभाग की समस्त टीम को शुभकामनाएँ दी एवं निर्देश दिए कि फ़ीवर क्लीनिक में आने वाले मरीज़ों, एनसीडी से पीड़ित व्यक्तियों तथा वृद्ध जनो की सक्रिय निगरानी करें। आपने कहा प्रारम्भिक स्तर पर कोरोना संक्रमित मरीज़ों की पहचान संक्रमण के नियंत्रण हेतु अहम है। इसके साथ ही आपने आमजनो से अपील की है कि समस्त सुरक्षा उपायों को अपनाकर कोरोना संक्रमण से लड़ाई में शासन प्रशासन को सहयोग करें। उल्लेखनीय है कि इस मशीन के माध्यम से अब संदिग्ध कोरोना प्रकरणों की जाँच ज़िले में ही की जा सकेगी।मरीजो के सैम्पल अब जाॅंच के लिए आईसीएमआर जबलपुर भेजने की आवश्यकता नही होगी। इससे जाॅंच के लिए लगने वाले समय की बचत होगी। सिविल सर्जन डॉ एस॰सी॰ राय ने बताया कि ट्रू नॉट मशीन के माध्यम से 24 घंटे में 45 सैम्पल की जाॅंच की जा सकती है। आपने बताया कि मशीन के संचालन हेतु लैब टेक्निशंस को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
कोरोना से लड़ाई हेतु ज़िले को मिला एक और अस्त्र अब ज़िले में होगी कोरोना की जाँच कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने ज़िला चिकित्सालय में ट्रू नॉट मशीन का किया उद्घाटन
Reviewed by dainik madhur india
on
8:01 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
8:01 AM
Rating:


No comments: