कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री के ऊपर हुए मामले दर्ज वापस हो
अनूपपुर - जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के कार्यकारी अध्यक्ष मयंक त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को ज्ञापन सौंपकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन में उल्लेखित किया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा आरोप लगाया गया की एक चिट फंड कंपनी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के क्षेत्र बुधनी स्थित आदिवासी भाइयों के पैसे को लूटा गया है, जब इन आदिवासी समाज द्वारा बात दिग्विजय सिंह को पहुंचाई गई तब उन्होंने तत्काल इस मामले के निराकरण को लेकर वहां के आदिवासी लोगों के हित के लिए शिवराज सिंह के घर पर धरने देने की बात कही ,जिससे घबराकर शिवराज सरकार द्वारा पूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह के ऊपर मुकदमा दर्ज करा दिया पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मांग की है कि चिटफंड कंपनी द्वारा 450 करोड़ का घोटाला किया गया है इस की उचित जांच हो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई हो इससे घबराकर शिवराज सरकार द्वारा उल्टा दिग्विजय सिंह के ऊपर कार्यवाही की गई है जिसकी हम सब कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी निंदा करते हैं ।
कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन पूर्व मुख्यमंत्री के ऊपर हुए मामले दर्ज वापस हो
Reviewed by dainik madhur india
on
3:58 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
3:58 AM
Rating:
No comments: