“परिवार ही समाज की मज़बूत नीव है परिवार परामर्श केंद्र से उषाकिरण जी के अनुभव का लाभ मिलेगा-अमर अग्रवाल” दैनिक मधुर इंडिया संपादक प्रदीप मिश्रा।
“परिवार ही समाज की मज़बूत नीव है परिवार परामर्श केंद्र से उषाकिरण जी के अनुभव का लाभ मिलेगा-अमर अग्रवाल”
दैनिक मधुर इंडिया संपादक प्रदीप मिश्रा।
बिलासपुर । परिवार ही समाज की मज़बूत नीव है समाज को डॉ उषा किरण बाजपेयी के अनुभव का लाभ मिलेगा आज विकास नगर 27 खोली में परिवार परामर्श केंद्र का उद्घाटन करते हुये वरिष्ट विधायक अमर अग्रवाल ने कहीं उन्होंने कहा सशक्त परिवार ही समृद्ध समाज की रचना कर सकता है सैकड़ों टूटते परिवार को संवाद कर उषा जी ने बचाया है मै उन्हें बधाई देते हुये अपेक्षा करूँगा कि नारी शक्ति संस्था ने नारी सशक्ति करण के लिये विधिक जागरूकता शिविर का जो बेड़ा उठाया है उनके सेवानिवृत्त से अब उनके अनुभव का ज़्यादा समय नारी समाज को मिलेगा ।
नारीशक्ति की अध्यक्ष किशोर न्याय बोर्ड एवं ज़िला कुटुम्ब न्यायालय की अनुभवी सदस्य डॉ उषा किरण बाजपेयी ने कहा समाज ने हमें सब कुछ दिया है मेरा शेष जीवन किसी परिवार को टूटने से बचाने में काम आये यही मेरा संकल्प है नारी सशक्त बनेगी परिवार सशक्त बनेगा ।
उस अवसर पर महर्षि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ नरेश तिवारी ने कहा संयुक्त परिवार के संवाद,समझ और सहयोग से बनता है सशक्त परिवार डॉ उषा किरण जी के 36 वर्षों का अनुभव हम सभी को मिलेगा ।
नारी शक्ति छत्तीसगढ़ बिलासपुर संस्था द्वारा संचालित परिवार परामर्श केन्द्र का शुभारम्भ रिबिन काट श्रीगणेश भगवान की पूजा पुष्पांजलि आरती कर नगर विधायक अमर अग्रवाल ने किया । सबसे पहिले संस्था की पदाधिकारी उषा किरण,श्वेता पांडेय,सीमा यादव,किरण मुले,रश्मि बाजपेयी,बसंती वर्मा,डॉ शकुंतला जितपुरे,कविता आर्य ने द्वार पर अतिथि का रोचना तिलक लगाकर स्वागत किया ।
उक्त अवसर पर नगर के प्रमुख सर्वश्री डॉ पुष्पा दीक्षित,डॉ शिव प्रसाद दीक्षित,ई रमेंद्र राव बाबा भैय्या,चन्द्र प्रकाश बाजपेयी पूर्व विधायक,इंदर टहलियानी,डॉ शिवनाथ श्रीवास,डॉ देव धर महंत,डॉ नीता तिवारी,चन्द्र कला त्रिवेदी,वर्षा अवस्थी,मृदुला अवस्थी,अंतिमा पांडेय,श्वेता पांडेय,सीमा यादव,किरण मुले.दीपक झा,ईशान मुले,मलेडा सिंह ठाकुर,कविता आर्य,स्निगधा लाल,मनोज ठाकुर,पप्पू रिज़वी,राम नारायण पटेल,पप्पू सिकरवार,हर्षा बाजपेयी.राकेश शुक्ला,जे पी पांडेय,सुनील पांडेय,ओंकार पटेल,मनहरन पुरी सहित काफ़ी जनप्रतिनिधी गण उपास्थि रहे।
“परिवार ही समाज की मज़बूत नीव है परिवार परामर्श केंद्र से उषाकिरण जी के अनुभव का लाभ मिलेगा-अमर अग्रवाल” दैनिक मधुर इंडिया संपादक प्रदीप मिश्रा।
Reviewed by dainik madhur india
on
5:21 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
5:21 AM
Rating:






No comments: