50 से ऊपर कार्यकर्ताओं की भाजपा घर वापसी भाजपा में रहकर क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभाएंगे दैनिक मधुर इंडिया।डोंगरगढ़ प्रकाश शर्मा

50 से ऊपर कार्यकर्ताओं की भाजपा घर वापसी

भाजपा में रहकर क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभाएंगे

दैनिक मधुर इंडिया।डोंगरगढ़ प्रकाश शर्मा
धर्मनगरी डोंगरगढ़ में इन दिनों देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में पार्टी के ही कार्यकर्ताओं द्वारा अन्य कार्यकर्ताओं को बरगला कर पार्टी से इस्तीफा दिलाने का मामला सामने आ रहा है । तो वही लगभग 50 कार्यकर्ता भाजपा में ही रहकर क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभाने का संकल्प लिए फिर से पार्टी में वापसी हो गई है । बताया जा रहा है कि पार्टी से इस्तीफा दिलाने का पूरा खेल पार्टी के एक समय में अहम पदों पर नियुक्त रहे कुछ कार्यकर्ता जिन्हें सोशल मीडिया में विवादित बयान बाजी करने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया था इसके एवज में इन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के ऊपर दबाव बनाने की दृष्टि से अन्य कार्यकर्ताओं को पार्टी के विरुद्ध मनगनत जानकारी देकर इस्तीफा दिलाने का काम किया था इसके बाद जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोवाना को नाराज कार्यकर्ताओं को पार्टी में वापसी के लिए आवश्यक निर्देश दिए । जिस पर वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष श्री बन्नोवाना ने हर एक कार्यकर्ता से संपर्क किया। फलस्वरूप लगभग 50 से ऊपर निष्ठावान कार्यकर्ताओं को फिर से पार्टी में वापस लाया गया है जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता अशोक साहू , पूर्व अध्यक्ष भाजयुमो अनिल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष भाजयुमो सुमित मिश्रा, पूर्व एल्डरमैन रामकिशन सोनवानी, पूर्व पार्षद रविरंजन मण्डल, पूर्व पार्षद कमलेश धमगये, पूर्व उपाध्यक्ष अनू. जाति मोर्चा अमन जनबंधु, पूर्व कोषाध्यक्ष भाजयुमो शैलेन्द्र साहू, बुथ अध्यक्ष युगल किशोर ठाकुर, अभिषेक साहू, महामंत्री पिछड़ा मोर्चा राकेश देवांगन, उपाध्यक्ष अनू. जाति मोर्चा वामन कोटांगले, बुथ अध्यक्ष आदित्य मिश्रा, बुथ अध्यक्ष तरूण टेम्भुरकर, संजय भूषण मिश्रा, पूर्व महामंत्री भाजयुमो सचिन वर्मा, पूर्व पार्षद आसिया बेगम, पूर्व पार्षद नईम खान, बुथ अध्यक्ष गिरेन्द्र साहू, आदि शामिल हैं । इन कार्यकर्ताओं ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा जो कि सबका साथ सबका विकास की विचारधारा को लेकर चलने वाली पार्टी है कुछ समय के लिए हमें गुमराह करने की कोशिश की गई थी । लेकिन इसकी रीति नीति से हम लोग काफी प्रभावित हुए हैं हम पहले भी भाजपा के साथ थे और आगे भी भाजपा के साथ ही रहकर क्षेत्र के विकास में कंधे से कंधे मिलाकर काम करेंगे ।
50 से ऊपर कार्यकर्ताओं की भाजपा घर वापसी भाजपा में रहकर क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभाएंगे दैनिक मधुर इंडिया।डोंगरगढ़ प्रकाश शर्मा 50 से ऊपर कार्यकर्ताओं की भाजपा घर वापसी  भाजपा में रहकर क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभाएंगे  दैनिक मधुर इंडिया।डोंगरगढ़ प्रकाश शर्मा Reviewed by dainik madhur india on 3:01 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.