इंदरगढ़ रवाना होने से पहले गोराघाट में रुका पूर्व गृहमंत्री का काफिला : डॉ. नरोत्तम मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, दुकानदारों ने पहनाई फूल-मालाएं
*इंदरगढ़ रवाना होने से पहले गोराघाट में रुका पूर्व गृहमंत्री का काफिला : डॉ. नरोत्तम मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, दुकानदारों ने पहनाई फूल-मालाएं*
दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया
दतिया। डबरा से इंदरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बुधवार को गोराघाट में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। जैसे ही डॉ. मिश्रा का काफिला गोराघाट पहुंचा, पहले से इंतजार कर रहे सैकड़ों कार्यकर्ताओं और दुकानदार भाइयों ने नारेबाजी के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया।
गोराघाट के समस्त दुकानदारों ने एकजुट होकर पूर्व गृहमंत्री को फूल-मालाएं पहनाईं और पुष्पवर्षा की। स्वागत से गदगद डॉ. मिश्रा ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने गाड़ी से उतरकर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और युवाओं से आत्मीय मुलाकात की।
इस अवसर पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गोराघाट की जनता और व्यापारी भाइयों से उनका पुराना नाता है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने हर सुख-दुख में उनका साथ दिया है। पूर्व गृहमंत्री ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे।
स्वागत कार्यक्रम में सरपंच राकेश वंशकार, राजू पाल, कमल किशोर पलया, नरेंद्र श्रीवास्तव, संतोष चौरसिया, हरिमोहन छावड़ा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।करीब 10 मिनट रुकने के बाद डॉ. मिश्रा का काफिला इंदरगढ़ के लिए रवाना हो गया। गोराघाट में उनके स्वागत की चर्चा क्षेत्र में बनी रही।
इंदरगढ़ रवाना होने से पहले गोराघाट में रुका पूर्व गृहमंत्री का काफिला : डॉ. नरोत्तम मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, दुकानदारों ने पहनाई फूल-मालाएं
Reviewed by dainik madhur india
on
7:21 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:21 AM
Rating:

No comments: