सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का युवा नेता अतुल वर्मा ने मरीजों को फल वितरित कर मनाया जन्मदिन
फोटो दैनिक मधुर इंडिया अजयमिश्रा
लहरपुर सीतापुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को तहसील रोड स्थित सपा कार्यालय पर सपा विधायक अनिल वर्मा के नेतृत्व में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
उसके उपरांत युवा सपा नेता अतुल वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए । अतुल वर्मा ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया और सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों में सपा का परचम लहराने व अखिलेश यादव को एक बार पुनः प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मेराज महबूब, जाबिर खान, दिनेश यादव, कल्लन अंसारी, साहिबे आलम, रईस, भागीरथ मौर्य, मोहम्मद आलम, इंद्रपाल चौधरी, आकिब खान सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का युवा नेता अतुल वर्मा ने मरीजों को फल वितरित कर मनाया जन्मदिन
Reviewed by dainik madhur india
on
7:36 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:36 AM
Rating:


No comments: