दतिया में एक ही रात दो जनरल स्टोर में चोरी:60 हजार नकद और सामान ले उड़े बदमाश, शटर और ताले तोड़कर घुसे
दतिया में एक ही रात दो जनरल स्टोर में चोरी:60 हजार नकद और सामान ले उड़े बदमाश, शटर और ताले तोड़कर घुसे
दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया।
दतिया शहर के झांसी बायपास रोड स्थित न्यू फिल्टर के पास चोरों ने एक ही रात दो जनरल स्टोर को निशाना बनाया। बदमाश शटर का ताला तोड़कर एक दुकान से 55 हजार रुपये और दूसरी दुकान से करीब 5 हजार रुपये नकद के साथ कुछ सामान चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने गुरुवार सुबह मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
55 हजार रुपये लेकर फरार हुए चोर
पुलिस के अनुसार, मामा का डेरा निवासी मुकेश कुशवाहा (40) ने बताया कि 30 जून की दोपहर करीब 1 बजे वह अपनी जनरल स्टोर बंद कर परिवार के साथ बहन के घर हमीरपुर चले गए थे। बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे लौटने पर दुकान का शटर एक तरफ से उठा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो गुल्लक का ताला टूटा था और उसमें रखे 55 हजार रुपये गायब थे। दुकान का सामान भी बिखरा पड़ा था, जिससे कुछ सामान चोरी होने की भी आशंका है।
दूसरी दुकान से 5 हजार रुपये और सामान चोरी
पास में ही दुकान चलाने वाले संजीब दुबे ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे देखा तो दुकान का शटर उचकाया गया था। बदमाश दुकान में रखे करीब 5 हजार रुपये नकद और कुछ सामान चोरी कर ले गए।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच
संजीब दुबे के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। एक ही रात दो दुकानों में चोरी की वारदात से इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
दतिया में एक ही रात दो जनरल स्टोर में चोरी:60 हजार नकद और सामान ले उड़े बदमाश, शटर और ताले तोड़कर घुसे
Reviewed by dainik madhur india
on
7:13 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:13 AM
Rating:

No comments: