सेफ क्लिक 2.0-सायबर सुरक्षा के संकल्प के साथ दौड़ा भोपाल (देहात), पुलिस महानिरीक्षक ने किया शुभारंभ- पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ
सेफ क्लिक 2.0-सायबर सुरक्षा के संकल्प के साथ दौड़ा भोपाल (देहात), पुलिस महानिरीक्षक ने किया शुभारंभ- पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ
भोपाल।मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “सेफ क्लिक 2.0 – रुको, सोचो, एक्शन लो” सायबर जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत मंगलवार प्रातः 9:00 बजे थाना ईंटखेड़ी क्षेत्र के अचारपुरा में भोपाल (देहात) पुलिस द्वारा सायबर सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सायबर जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया।पुलिस महानिरीक्षक भोपाल(देहात) जोन, रूचिवर्धन मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित साइबर जागरूकता मैराथन कार्यक्रम का शुभारंभ उनके प्रेरक उद्बोधन से हुआ। उन्होंने उपस्थित नागरिकों, छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराधों के निरंतर बदलते स्वरूप को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का जागरूक एवं सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है।
ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी वीडियो कॉल, फिशिंग लिंक एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव के लिए सदैव सतर्क एवं जागरूक रहने तथा सभी से डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित, जिम्मेदारीपूर्ण एवं विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा साइबर सुरक्षा का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।पुलिस अधीक्षक, भोपाल (देहात) पंकज कुमार पाण्डेय ने उपस्थित प्रतिभागियों को डिजीटल माध्यम का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतने हेतु प्रेरित किया । सायबर अपराध घटित होने पर तत्काल राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई व “रुको, सोचो, एक्शन लो” का मूलमंत्र दिया। तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर सायबर जागरूकता मैराथन को रवाना किया।मैराथन अचारपुरा से प्रारंभ होकर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप, अचारपुरा रोड, ईंटखेड़ी पर संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक रूचिवर्धन मिश्रा, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्वयं भी मैराथन में सहभागिता कर आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं, ग्राम सरपंचों, एस.एस.बी संस्थान के ट्रेनर्स, पुलिस एवं सैन्य भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने सहभागीता की। साइबर जागरूकता मैराथन में लगभग 500 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ईटखेडी एसडीओपी मंजु चौहान व भोपाल (देहात) पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण,विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे!
सेफ क्लिक 2.0-सायबर सुरक्षा के संकल्प के साथ दौड़ा भोपाल (देहात), पुलिस महानिरीक्षक ने किया शुभारंभ- पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ
Reviewed by dainik madhur india
on
7:18 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:18 AM
Rating:



No comments: