आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 तेमुआ टोला कुदरी का हुआ कायाकल्प, बच्चों को मिली राहत कुदरी।रिपोर्टर: मनोज सेन, दैनिक मधुर इंडिया।
आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 तेमुआ टोला कुदरी का हुआ कायाकल्प, बच्चों को मिली राहत
ग्राम पंचायत कुदरी के तेमुआ टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 की जर्जर बिल्डिंग का अब सुधार हो गया है। लंबे समय से छतिग्रस्त भवन में बच्चों को बैठने और पढ़ने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों की मांग पर ग्राम पंचायत के सरपंच श्री तीरथ पटेल ने पहल करते हुए नए सिरे से भवन का निर्माण करवाया। अब भवन बनकर लगभग तैयार हो चुका है, जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और बच्चों को बड़ी राहत मिली है।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले छत टपकने, दीवारों में दरारें और बैठने की जगह न होने से बच्चों की पढ़ाई और पोषण कार्य प्रभावित हो रहा था। अब नया भवन बनने से बच्चों को सुरक्षित माहौल मिलेगा और आंगनबाड़ी की गतिविधियां सुचारू रूप से चल सकेंगी।
ग्रामवासियों ने सरपंच श्री तीरथ पटेल का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर यह सराहनीय कार्य करवाया है।
सरपंच तीरथ पटेल ने कहा, "बच्चे देश का भविष्य हैं। उनका स्वास्थ्य और शिक्षा पहली प्राथमिकता है। आंगनबाड़ी केंद्र दुरुस्त होने से गर्भवती महिलाओं और बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।"
नए भवन के बनने से अब क्षेत्र में कुपोषण दूर करने और प्रारंभिक शिक्षा को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 तेमुआ टोला कुदरी का हुआ कायाकल्प, बच्चों को मिली राहत कुदरी।रिपोर्टर: मनोज सेन, दैनिक मधुर इंडिया।
Reviewed by dainik madhur india
on
8:37 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
8:37 AM
Rating:

No comments: