अति. पुलिस अधीक्षक द्वारा SDOP कार्यलय दतिया, थाना कोतवाली, सिविल लाइन एवं धीरपुरा का औचक निरीक्षण किया

*अति. पुलिस अधीक्षक द्वारा SDOP कार्यलय दतिया, थाना कोतवाली, सिविल लाइन एवं धीरपुरा का औचक निरीक्षण किया* 

दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया।




आज मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया मनजीत चावला द्वारा अनुभाग दतिया अंतर्गत एसडीओपी कार्यालय दतिया, थाना कोतवाली, थाना सिविल लाइन एवं थाना धीरपुरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन भी उपस्थित रहीं। निरीक्षण के दौरान थाना परिसरों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई व्यवस्था, अभिलेखों एवं विभिन्न रजिस्टरों के संधारण, रिकॉर्ड के अद्यतनकरण, स्टोर रूम, मालखाना एवं हवालात का निरीक्षण किया गया। साथ ही लंबित अपराधों एवं विवेचनाओं की समीक्षा कर विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण, वैज्ञानिक एवं समयबद्ध विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विवेचना में तकनीकी एवं डिजिटल साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग, केस डायरी लेखन की गुणवत्ता, साक्ष्य संकलन, अपराध विश्लेषण तथा विवेचना के आधुनिक तरीकों के संबंध में भी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। थाना प्रभारियों एवं स्टाफ को अभिलेखों का सुव्यवस्थित रख-रखाव, जन शिकायतों के त्वरित निराकरण तथा आमजन के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन द्वारा भी विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्यों के समुचित उपयोग एवं लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अति. पुलिस अधीक्षक द्वारा SDOP कार्यलय दतिया, थाना कोतवाली, सिविल लाइन एवं धीरपुरा का औचक निरीक्षण किया अति. पुलिस अधीक्षक द्वारा SDOP कार्यलय दतिया, थाना कोतवाली, सिविल लाइन एवं धीरपुरा का औचक निरीक्षण किया Reviewed by dainik madhur india on 7:28 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.