खाद्य रसद मंत्री मनोज पांडेय को सीतापुर का प्रभार पूर्व प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह का बदला जिला, प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी मिली

*खाद्य रसद मंत्री मनोज पांडेय को सीतापुर का प्रभार पूर्व प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह का बदला जिला, प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी मिली

दैनिक मधुर इंडिया 
जिला क्राइम रिपोर्टर 
सी के जैन 




उत्तर प्रदेश सरकार ने जिलों के प्रभारी मंत्रियों में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए सीतापुर जिले की जिम्मेदारी अब खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री मनोज पांडेय को सौंप दी है। इससे पहले सीतापुर के प्रभारी मंत्री के रूप में मयंकेश्वर शरण सिंह कार्यभार देख रहे थे। नई सूची के अनुसार मयंकेश्वर शरण सिंह को अब प्रतापगढ़ जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
मनोज पांडेय को ब्राह्मण बाहुल्य जिले सीतापुर का प्रभारी मंत्री बनाया जाना राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा सीट से कई बार विधायक रहे मनोज पांडेय लंबे समय तक समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे।
साल 2024 के राज्यसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पार्टी लाइन से अलग रुख अपनाकर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2025 में समाजवादी पार्टी से दूरी बनाई और भाजपा के साथ आ गए। भाजपा सरकार के हालिया मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें खाद्य एवं रसद विभाग की जिम्मेदारी देकर मंत्री बनाया गया था। अब उन्हें सीतापुर जैसे बड़े जिले का प्रभार भी सौंपा गया है।
वहीं, मयंकेश्वर शरण सिंह उत्तर प्रदेश की राजनीति का जाना-पहचाना चेहरा हैं। मयंकेश्वर शरण सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। संगठन और सरकार दोनों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। प्रदेश सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने विभिन्न विभागों कादायित्व संभाला है और प्रशासनिक अनुभव के कारण उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलती रही हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रभारी मंत्रियों के इस फेरबदल के पीछे आगामी चुनावों और संगठनात्मक रणनीति को मजबूत करने की तैयारी है। सीतापुर में मनोज पांडेय की नियुक्ति को भाजपा का एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। अब जिले की विकास योजनाओं, सरकारी कार्यक्रमों की समीक्षा और संगठन-सरकार के समन्वय की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।
खाद्य रसद मंत्री मनोज पांडेय को सीतापुर का प्रभार पूर्व प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह का बदला जिला, प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी मिली खाद्य रसद मंत्री मनोज पांडेय को सीतापुर का प्रभार पूर्व प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह का बदला जिला, प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी मिली Reviewed by dainik madhur india on 7:38 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.