यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाने एवं पार्किंग व्यवस्था सुधारने हेतु समझाइश अभियान चलाया गया

*यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाने एवं पार्किंग व्यवस्था सुधारने हेतु समझाइश अभियान चलाया गया*

दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया।




पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में आज दिनांक 09 जून 2026 को थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक सपना शर्मा द्वारा राजगढ़ चौराहा से भैरव मंदिर तक मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों को समझाइश दी गई।




इस दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही एचडीएफसी बैंक प्रबंधन एवं कर्मचारियों को बैंक परिसर के आसपास सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में समझाया गया, जिससे आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षक सपना शर्मा ने सभी व्यापारियों, बैंक कर्मचारियों एवं नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर अनावश्यक अतिक्रमण न करने तथा वाहनों को निर्धारित स्थान पर पार्क करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।
यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाने एवं पार्किंग व्यवस्था सुधारने हेतु समझाइश अभियान चलाया गया यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाने एवं पार्किंग व्यवस्था सुधारने हेतु समझाइश अभियान चलाया गया Reviewed by dainik madhur india on 10:49 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.