कलेक्टर जनदर्शन में संवेदनशीलता की दिखी झलक, बुजुर्ग को मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र* *कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने स्वयं पहनाया श्रवण यंत्र, पूछा परिवार का हाल-चाल*
*कलेक्टर जनदर्शन में संवेदनशीलता की दिखी झलक, बुजुर्ग को मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र*
*कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने स्वयं पहनाया श्रवण यंत्र, पूछा परिवार का हाल-चाल*
दैनिक मधुर इंडिया
प्रदीप कुमार देवांगन ब्यूरो चीफ जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़
*सूरजपुर कलेक्टर जनदर्शन में आज संवेदनशील प्रशासन की एक झलक देखने को मिली, जब सुनने की समस्या से जूझ रहे एक बुजुर्ग को मौके पर ही श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया। 81 वर्षीय बुजुर्ग श्री मकल राम डनसेना सुनने की समस्या को लेकर अपना आवेदन लेकर कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे थे। विगत 06 से 07 वर्षों से उन्हें सुनने में कठिनाई हो रही थी, जिसके चलते उन्हें सामान्य कार्यों एवं रोजमर्रा के व्यवहार में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने बुजुर्ग की समस्या को प्राथमिकता देते हुए तत्काल समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री आलोक भवाल को आवेदक को श्रवण यंत्र मुहैया कराने के निर्देश दिए। उपसंचालक द्वारा इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज चल रहे जनदर्शन की मध्य अवधि में ही बुजुर्ग को श्रवण यंत्र प्रदान कर दिया गया।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती जमील ने स्वयं बुजुर्ग को श्रवण यंत्र पहनाया तथा उनके परिवार का हाल-चाल पूछा। साथ ही उन्होंने श्रवण यंत्र के सही ढंग से कार्य करने की भी जांच की, ताकि बुजुर्ग को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
श्रवण यंत्र मिलने के बाद बुजुर्ग श्री मकल राम डनसेना ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ष्वर्षों से सुनने की समस्या के कारण मैं अपने परिवार और आसपास के लोगों से ठीक से बात तक नहीं कर पाता था। आज कलेक्टर मैडम ने मेरी बात सुनकर मौके पर ही श्रवण यंत्र दिलवा दिया, इतना ही नहीं स्वयं अपने हाथों से पहनाया। अब मैं फिर से सब कुछ सुन पा रहा हूँ। बुजुर्ग के परिजनों ने भी प्रशासन की इस त्वरित एवं संवेदनशील पहल पर खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
उल्लेखनीय है कि आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में कुल 110 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर निर्धारित समय-सीमा में अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर जनदर्शन में संवेदनशीलता की दिखी झलक, बुजुर्ग को मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र* *कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने स्वयं पहनाया श्रवण यंत्र, पूछा परिवार का हाल-चाल*
Reviewed by dainik madhur india
on
10:24 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:24 AM
Rating:


No comments: