विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया भोपाल पवन शर्मा
राजगढ़ हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर आवाहन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 अनंत श्री विभूषित अवधूत बाबा अरुण गिरी जी महाराज (एनवायरमेंट बाबा) ने शुक्रवार को वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
अवधूत बाबा अरुण गिरी जी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है, जो हमें यह स्मरण कराता है कि पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है और इसकी सुरक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग, बढ़ता प्रदूषण और तेजी से घटते वन क्षेत्र मानव अस्तित्व के सामने गंभीर चुनौती बनकर उभर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण प्रदूषण और जैव विविधता का नुकसान आज वैश्विक समस्याएं बन चुकी हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए केवल सरकारों की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। विश्व पर्यावरण दिवस लोगों, समुदायों, उद्योगों और सरकारों को एक साझा मंच प्रदान करता है, जहां पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास किए जा सकते हैं।
अवधूत बाबा अरुण गिरी जी ने कहा कि "पर्यावरण संरक्षण" केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। यदि हम आज प्रकृति की रक्षा के लिए आगे नहीं आए तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और हरित वातावरण नहीं मिल पाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प अवश्य हीं लेना चाहिए। वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और इनके संरक्षण से ही पृथ्वी का संतुलन बना रह सकता है।"
कार्यक्रम के दौरान न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एल शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललित गुप्ता, भारत सिंह उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Reviewed by dainik madhur india
on
10:05 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:05 AM
Rating:


No comments: