वेतवा पुल में खामियां मिलने पर डीएम सख्त, तीन दिन में मरम्मत के निर्देश
दैनिक मधुर इंडिया अनुराग द्विवेदी जिला ब्यूरो चीफ
उरई। कोटरा-गुरसरांय मार्ग स्थित वेतवा पुल के निरीक्षण में खामियां मिलने पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सेतु निगम के अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के साथ संयुक्त निरीक्षण के दौरान पुल पर दो स्थानों पर गड्ढे पाए गए, जिन्हें गंभीर लापरवाही मानते हुए डीएम ने तीन दिन के भीतर स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि समयसीमा में कार्य पूरा न होने या गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़े निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, जवाबदेही और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं होगा। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने मरम्मत कार्य के दौरान बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और यातायात नियंत्रण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
वेतवा पुल में खामियां मिलने पर डीएम सख्त, तीन दिन में मरम्मत के निर्देश
Reviewed by dainik madhur india
on
6:35 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:35 AM
Rating:

No comments: