तहसील न्यायालय आपके द्वार अभियान के तहत ग्राम बेरछ में राजस्व शिविर आयोजित
दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया।
भाण्डेर। तहसील न्यायालय आपके द्वार अभियान के अंतर्गत ग्राम बेरछ में राजस्व शिविर आयोजित किया गया। शिविर में तहसीलदार श्री सुनील भदौरिया के मार्गदर्शन में राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर आवश्यक कार्यवाही की गई।
शिविर के दौरान 10 फौती नामांतरण प्रकरणों का निराकरण, 04 रजिस्ट्रियों पर नामांतरण की कार्यवाही एवं 01 बंटवारा प्रकरण का निराकरण किया गया। साथ ही 50 किसानों के एफ.आर. नंबर जोड़े गए तथा किसान रजिस्ट्री एवं राजस्व अभिलेखों के अद्यतन संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
शिविर के दौरान प्राप्त अतिक्रमण संबंधी शिकायत पर अतिक्रमणकर्ताओं को मौके पर बुलाकर सुनवाई की गई तथा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कराई गई। संबंधित व्यक्तियों से भविष्य में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण न करने संबंधी कथन भी लिए गए।
शिविर में राजस्व निरीक्षक, पटवारीगण एवं अन्य राजस्व कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए राजस्व सेवाएं गांव स्तर पर उपलब्ध कराईं। ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाते हुए अभियान की सराहना की।
तहसील न्यायालय आपके द्वार अभियान के तहत ग्राम बेरछ में राजस्व शिविर आयोजित
Reviewed by dainik madhur india
on
7:48 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:48 AM
Rating:

No comments: