*अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध दतिया पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*
दैनिक मधुर इंडिया मोनू शर्मा दतिया।
*रात्रि में कार से अवैध गांजा का परिवहन कर रहे तस्कर को थाना बसई पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान किया गिरफ्तार*
*आरोपी तस्कर से 86.85 किलोग्राम गांजा, वर्ना कार सहित करीबन कुल 20 लाख रुपए का मशरूका किया जप्त*
दतिया.
पुलिस मुख्या्लय भोपाल के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बड़ौनी विनायक शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना बसई पुलिस को मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 02 जून 2026 की रात्रि में थाना प्रभारी बसई उनि नीरज कुमार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक कार में अवैध गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम स्वतंत्र साक्षियों के साथ मकडारी रोड पहुंची। मुखबिर के बताए अनुसार संदिग्ध वाहन क्रमांक UP 16 BV 3535 (वर्ना कार) को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम पुष्पेन्द्र उर्फ धीरेन्द्र लोधी पुत्र स्व. आशाराम लोधी, उम्र 28 वर्ष, निवासी मातेवाय बरधुवा, थाना बसई बताया। नियमानुसार एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी में रखी तीन प्लास्टिक बोरियों से कुल 84 पैकेट गांजा बरामद हुआ। जप्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग ₹9 लाख आंकी गई है। साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त वर्ना कार क्रमांक UP 16 BV 3535 करीबन (11 लाख रुपए कीमती) को भी जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से गांजे के स्रोत एवं इसके संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। दतिया पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।
उनि. नीरज कुमारथाना प्रभारी बसई, प्रआर. आर. 228 बृजेन्द्र , प्र.आर. 585 विनोद सेंगर, आर. 985 प्रवेन्द्रव, आर. 894 अमित मिश्रा, आर. 952 अभिषेक गौतम, आर. 430 दीपेश भार्गव, आर. 904 राजकुमार बघेल, आर. 841 सुनील सौर, आर. 16 छोटू सिंह,आर. 954 लोकेन्द्री यादव, आर. 645 मनोज तोमर, आर. 321 गिर्राज प्रजापति की इस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही।
*अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध दतिया पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*
Reviewed by dainik madhur india
on
5:43 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
5:43 AM
Rating:

No comments: