*परिवहन विभाग के तमाम नियम कायदे गये भाड़ में*
*आरटीओ चैक पाइंट पर लूट रहे हैं खाकी की आड़ में*
राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया भोपाल पवन शर्मा
आर टी यो चेक पॉइंट पर गाड़ी में बैठे आरक्षक रेंज के कर्मचारी अपने आपको अधिकारी बताकर गाड़ी वालो को धमका चमकाकर इंट्री के नाम से आठ सो से लेकर मनचाही राशि वसूल रहे थे
राजगढ़ - जिले के भोजपुर सेमली कला के बीच राजस्थान सीमा के निकट परिवहन विभाग के चैक पाइंट के नाम पर अवैध रूप से लूट मचा रखी है। जबकि परिवहन विभाग की जांच चौकियों को 1 जुलाई 2024 से बंद कर दिया गया है । हालांकि जांच चौकियां बंद करने के बाद परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश में 45 जगह चैक पाइंट बनाकर वाहनों की चैकिंग करने का प्रावधान बनाया गया हे इस आधार पर बने चैक पोस्ट पर सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में वाहन चैक किया जा सकता है ।लेकिन भोजपुर सेमली के बीच चैक पाइंट पर कथित रूप से परिवहन अधिकारी बनकर कांस्टेबल स्तर के कर्मचारियों द्वारा
ट्रक ड्राइवरों से एंट्री के नाम अवैध वसूली की जा रही है एक निजी वाहन से दिन और रात में कथित आरटीओ चैक पाइंट के नाम पर अवैध वसूली करने वाले निचले स्तर के कर्मचारी महज खाकी वर्दी पहनकर अवैध वसूली करते देखे जा सकते हैं। ऐसे कर्माचारियों की खाकी वर्दी पर ना तो कंधे पर कोई बैज है और जिन कर्माचारी की वर्दी पर नेम प्लेट है उनके नंबर नहीं है ।यही नहीं कुछ तो होम गार्ड के जवान भी यहां देखें गये जिससे यह प्रतीत होता है कि जिम्मेदार अधिकारी के बगैर यहां ट्रक ड्राइवरों को नियमों की दुहाई देते हुए अवैध वसूली की जा रही है। जिस वाहन में बैठकर स्वयं को परिवहन अधिकारी बताकर यहां वसूली की जा रही है उस वाहन पर अधिकारी के पद नाम की नंबर प्लेट भी नहीं है। शुक्रवार को राजस्थान सीमा के निकट इस कथित आरटीओ चैक पाइंट पर गाड़ी नंबर आर.जे.09 जी.सी.5618 के ड्राइवर जो स्वयं गाड़ी मालिक भी है उसने बताया कि मेरी गाड़ी का 3 हजार रूपये का चालान काट दिया गया जबकि मेरी गाड़ी के सारे कागजात पूरी तरह कंप्लीट हे।यही नहीं चालान के अलावा मुझ से अलग से 800 सौ रुपये एंट्री के नाम पर मांगे गये ।नहीं देने पर मेरी गाड़ी रोककर परेशान किया जा रहा है मुझे यहां से रायगढ़ जाना है। उक्त गाड़ी मालिक ने बताया कि मुझे डेंजर ड्राइविंग करने की बात कहकर पैसे ऐंठने हेतु दबाव बनाया जा रहा है। यह तो इस कथित चैक पाइंट का एक उदाहरण है यहां दिनभर इस तरह से नियमों के नाम से धमका कर ट्रक चालकों से अवैध वसूली की जा रही है।
शुक्रवार को जब इस मामले में मीडियाकर्मियों ने हस्तक्षेप किया तो उक्त ड्राइवर से कर्मचारियों द्वारा यह तय किया गया कि आप एक माह तक एंट्री शुल्क मत देना लेकिन चालान तो भरना पड़ेगा इससे साफ साफ होता हे कि जो चालान जो काटा गया था वो गलत था जब हो तो कर्मचारियों ने उक्त ड्राइवर से एक महीने तक कोई इंट्री नहीं देने की बात कहा कर उक्त गाड़ी को छोड़ गया
जब अधिकारी नहीं मौजूद तो कैसे कि जा सकती हे चेकिंग
जब पॉइंट पर अधिकारी नहीं थे तो उनकी अनुपस्थिति में गाड़ी में बैठकर कर्मचारियों के द्वारा कैसे वाहनों की चेकिंग की जा सकती हे यह तो अधिकारी ने इन्हें छूट दे रखी होगी तभी तो यह लोगो बे फिकर होकर वाहन वालों से अवैध राशि वसूलने में कोई कसार नहीं छोड़ रहे हे
ऐसे अवैध वसूली करने वाले कर्मचारी ओर करवाने वाले अधिकारियों के खिलाफ उच्च अधिकारियों के द्वारा जांच कर कार्यवाही करना चाहिए़
इस मामले में जब संभागीय परिवहन आयुक्त मनोज खत्री ग्वालियर से फोन पर बात करना चाही तो उन्होंने बताया कि में अभी मीटिंग में हूं बाद में आपसे बात करता हु
परिवहन विभाग के तमाम नियम कायदे गये भाड़ में* *आरटीओ चैक पाइंट पर लूट रहे हैं खाकी की आड़ में*
Reviewed by dainik madhur india
on
8:40 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
8:40 AM
Rating:



No comments: