भीषण गर्मी के बीच विद्यालयों का समय सुबह करने की मांग, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने डीईओ को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन*
*भीषण गर्मी के बीच विद्यालयों का समय सुबह करने की मांग, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने डीईओ को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन*
दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया।
दतिया // जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और आगामी शैक्षणिक सत्र को देखते हुए आजाद अध्यापक शिक्षक संघ* ने छात्रों एवं शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर *जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।* संघ के *जिलाध्यक्ष साबर सिंह दांगी के नेतृत्व में जिले भर से बड़ी संख्या में शिक्षक* एवं शिक्षिकाएं जिला शिक्षा कार्यालय *पहुंचे और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला शिक्षा अधिकारी सुनील शुक्ला को सौंपा।ज्ञापन में संघ* ने प्रमुख रूप से,विद्यालयों का संचालन सुबह की पाली में *किए जाने की मांग उठाई। संघ का कहना है कि वर्तमान समय में दतिया* जिले सहित पूरे क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। दोपहर के *समय तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है, जिससे विद्यार्थियों को विद्यालय* आने-जाने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से छोटे बच्चों के *स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। ऐसे में 16 जून* 2026 से प्रारंभ होने वाले नए शैक्षणिक सत्र को ध्यान में *रखते हुए विद्यालयों का समय सुबह निर्धारित किया जाना आवश्यक है* ।छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को बताया *प्राथमिकता संघ के जिलाध्यक्ष साबर सिंह दांगी ने कहा कि विद्यार्थियों* की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। तेज धूप और गर्म *हवाओं के बीच विद्यालय संचालन से बच्चों के बीमार पड़ने की संभावना* बढ़ जाती है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से अनुरोध किया *कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए विद्यालयों का समय प्रातःकालीन किया* जाए, जिससे विद्यार्थियों को राहत मिल सके।क्रमोन्नति आदेशों में हो रही देरी पर *जताई नाराजगीज्ञापन के दूसरे बिंदु में जिले के माध्यमिक ,शिक्षकों की प्रथम एवं द्वितीय क्रमोन्नति के* लंबित मामलों का मुद्दा उठाया गया। संघ ने बताया कि जिले के अनेक *शिक्षकों की क्रमोन्नति संबंधी फाइलें लंबे समय से संयुक्त संचालक* लोक शिक्षण, संभाग ग्वालियर कार्यालय में लंबित पड़ी हुई हैं। *आदेश जारी नहीं होने के कारण शिक्षकों में असंतोष और रोष व्याप्त है।संघ ने मांग* की कि पात्र शिक्षकों की प्रथम एवं द्वितीय क्रमोन्नति के आदेश शीघ्र *जारी किए जाएं, ताकि उन्हें उनके अधिकारों का लाभ समय पर प्राप्त* हो सके और लंबित मामलों का निराकरण हो।नवनियुक्त प्राथमिक *शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने के आदेश जारी करने की मांग,ज्ञापन* के तीसरे बिंदु में जिले में कार्यरत नवनियुक्त प्राथमिक *शिक्षकों का विषय उठाया गया। संघ ने बताया कि बड़ी संख्या में प्राथमिक शिक्षक अपनी तीन वर्ष की परिवीक्षा* अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण कर चुके हैं, लेकिन अब *तक संबंधित आदेश जारी नहीं किए गए हैं।संघ ने मांग की कि जिला शिक्षा* कार्यालय द्वारा परिवीक्षा अवधि पूर्ण करने वाले सभी पात्र *शिक्षकों के आदेश शीघ्र जारी किए जाएं, जिससे उन्हें नियमित सेवा संबंधी* लाभ प्राप्त हो सकें।डीईओ ने दिया शीघ्र निराकरण का आश्वासन , *जिला शिक्षा अधिकारी सुनील शुक्ला ने शिक्षकों की मांगों को* गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि ज्ञापन में उठाए गए तीनों मुद्दों पर *विभागीय स्तर पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी,उन्होंने कहा कि संबंधित विषयों* की समीक्षा कर दो से तीन दिनों के भीतर उचित निराकरण का प्रयास किया जाएगा। *डीईओ के आश्वासन के बाद शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि उनकी* मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा *और विद्यार्थियों तथा शिक्षकों दोनों को राहत मिलेगी,बड़ी संख्या में* शिक्षक रहे उपस्थित ज्ञापन सौंपने के दौरान जिले भर से आए सैकड़ों शिक्षक- *शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से मुकेश शर्मा, नीलम दुबे, मंजूलता* साहू, ममता अहिरवार, नेहा गुप्ता, अरविंद कुशवाह, मनोज पाण्डेय, विनय *पिरौनिया, बृजेन्द्र चंदेल, दयाराम जाटव, भीम प्रकाश गौतम, बी.के. शर्मा, पूरन सिंह पाल, दिनेश* प्रताप सिंह, सुमंत सिंह रावत, अमित तिवारी, शक्ति नीखरा, प्रदीप यादव, *मुकेश सरगैंया, संजय गुप्ता, अनीष कुमार पांचाल, रामप्रताप यादव* , देवेन्द्र कुमार सेन, चंदन गौतम, पुष्पेन्द्र गौतम, अरविन्द श्रीवास्तव, आशाराम चौधरी, अवधेश *ओझा, राजकुमार दांगी, अनिल श्रीवास्तव, हेमंत श्रीवास्तव, प्रवेन्द्र* यादव, बलवीर राजपूत, मनोज अहिरवार, कमलेश कुशवाह, बृजकिशोर दुबे, योगेन्द्र कुशवाह, *अकबर खान, शैलेन्द्र गुप्ता, रविन्द्र शर्मा, विश्वास भौड़ेले, मलखान सिंह* यादव, नवीन तिवारी, रविन्द्र दांगी, हेमंत मिश्रा, नरेन्द्र गुप्ता, सत्यम सक्सैना सहित सैकड़ों *शिक्षक उपस्थित रहे।शिक्षकों की मांगों पर टिकी निगाहें,अब जिले* के शिक्षक समुदाय की निगाहें शिक्षा विभाग के *आगामी निर्णय पर टिकी हैं। यदि विद्यालयों का समय सुबह की पाली* में किया जाता है और लंबित प्रशासनिक मामलों का शीघ्र समाधान होता है *, तो इससे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों दोनों को बड़ी राहत मिल सकती है।*
भीषण गर्मी के बीच विद्यालयों का समय सुबह करने की मांग, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने डीईओ को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन*
Reviewed by dainik madhur india
on
10:42 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
10:42 AM
Rating:

No comments: