*कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा खाद वितरण व्यवस्था का लिया जायजा*
राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया भोपाल पवन शर्मा
वही सोसायटी के आसपास हो रहा अतिक्रमण की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने तहसीलदार को किया आदेशित
राजगढ़ जीरापुर - कलेक्टर डाक्टर गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा जीरापुर प्राथमिक साख सहकारी समिति, जीरापुर, मार्कफेड एवं प्राथमिक साख सहकारी समिति कोडक्या, गोघटपुर, माचलपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा उर्वरक विक्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए किसानों की सुविधा हेतु संचालित उर्वरक वितरण की ई - विकास प्रणाली मे टोकन बुकिंग व्यवस्था, उर्वरक टोकन बुक करने के लिए बलराम एप्प का अवलोकन किया। वहीं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उर्वरक भंडारण व्यवस्था, रखरखाव के निर्देश दिए गए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसानों को समय पर टोकन उपलब्ध कराए जाएं तथा उर्वरक वितरण कार्य पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर द्वारा किसानो एवं एनपीके उर्वरक एवं संतुलित उर्वरक उपयोग की अपील की गई।
निरीक्षण के दौरान जिला सहकारी महा प्रबंधक दीपक रघुवंशी, सहायक संचालक कृषि वि. के. नायता, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, जीरापुर तहसीलदार कमल सोलंकी,एस.ए.डी.ओ. राजेश बागड़ी एवं कृषि विस्तार अधिकारी ए.ई.ओ. बाबूलाल वर्मा जीरापुर शाखा प्रबंधक महेश बरदानिया माचलपुर शाखा प्रबंधक एम एल शर्मा परिवेशक के एस मालवीय सोसायटी संस्था प्रबंधक हरिसिंह गुर्जर सहायक देवेंद्र तिवारी रोशन राठौर परमानंद गुर्जर जगदीश गुर्जर फकीर खान पिंटू टेलर ओम बैरागी उपस्थित सहित अनेक कर्मचारी मोजूद रहे।
कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा खाद वितरण व्यवस्था का लिया जायजा*
Reviewed by dainik madhur india
on
6:05 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
6:05 AM
Rating:

No comments: