पुलिस अधीक्षक के संग जिलाधिकारी ने थाना महमूदाबाद में मौजूद रहकर सुनीं समस्याएं

पुलिस अधीक्षक के संग जिलाधिकारी ने थाना महमूदाबाद में मौजूद रहकर सुनीं समस्याएं 

दैनिक मधुर इंडिया अजय मिश्रा





सीतापुर थाना समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी  डॉ.राजा गणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल  द्वारा संयुक्त रूप से थाना महमूदाबाद पर उपस्थित रहकर जनता की शिकायतों एवं समस्याओं को बेहद गंभीरता पूर्वक सुना गया।
  प्राप्त शिकायतों के गुण वत्तापूर्ण और समय बद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गए।जमीन से जुड़े विवादों के मामलों में जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
 अधिकारियों ने मातहतों को सचेत किया कि जन-सुनवाई में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।पीड़ित की समस्या का समाधान पूरी पार दर्शिता और संवेदन शीलता के साथ होना चाहिए।
   इस अवसर पर उप जिला अधिकारी महमूदाबाद एवं क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद सहित पुलिस व राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक के संग जिलाधिकारी ने थाना महमूदाबाद में मौजूद रहकर सुनीं समस्याएं पुलिस अधीक्षक के संग जिलाधिकारी ने थाना महमूदाबाद में मौजूद रहकर सुनीं समस्याएं Reviewed by dainik madhur india on 9:27 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.