जन जागरण यात्रा का लहरपुर में भव्य स्वागत, पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता

जन जागरण यात्रा का लहरपुर में भव्य स्वागत, पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता

दैनिक मधुर इंडिया अजय मिश्रा




लहरपुर, सीतापुर। पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही जन जागरण यात्रा का बुधवार को लहरपुर तहसील पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। पंचायती राज विभाग, विकास खंड के कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु एवं प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया।
तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि यदि पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः बहाल कराना है तो सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि पेंशन किसी सरकार की कृपा से नहीं, बल्कि कर्मचारियों की एकता और आंदोलन की ताकत से बहाल होगी।
उन्होंने कहा कि निजीकरण को बढ़ावा मिलने से आने वाली पीढ़ियों के सामने शिक्षा, रोजगार, भूमि और संपत्ति से जुड़ी चुनौतियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में कर्मचारियों और शिक्षकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए संगठित रहना होगा।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष डॉ. आशीष वर्मा, जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार, जिला महामंत्री विकास सैनी, कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आर.के. अहिरवार, जिला संगठन मंत्री छोटेलाल आनंद सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर पंचायती राज, राजस्व, चिकित्सा तथा अन्य विभागों के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संगठन के अभियान को समर्थन दिया।
जन जागरण यात्रा का लहरपुर में भव्य स्वागत, पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता जन जागरण यात्रा का लहरपुर में भव्य स्वागत, पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता Reviewed by dainik madhur india on 10:57 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.