पीपलरावाँ में जमीअत उलमा ए हिन्द और अहले इस्लाम पंचायत ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और नशा मुक्ति की मांग।
पीपलरावाँ में जमीअत उलमा ए हिन्द और अहले इस्लाम पंचायत ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और नशा मुक्ति की मांग।
*दैनिक मधुर इंडिया सादिक पठान*
पीपलरावाँ। क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव, कानून व्यवस्था को मजबूत करने और विभिन्न सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जमीअत उलमा ए हिन्द (पीपलरावाँ) तथा अहले इस्लाम पंचायत (पीपलरावाँ) द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया, भारत सरकार के नाम एक महत्वपूर्ण ज्ञापन पीपलरावाँ थाना प्रभारी को सौंपा गया। यह ज्ञापन जमीअत उलमा ए हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष हजरत मौलाना महमूद असअद मदनी साहब, प्रदेश अध्यक्ष हाजी हारून साहब (एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट), जनाब अब्दुल रज्जाक शेख साहब (एडवोकेट) और नगर पीपलरावाँ के शहर काज़ी हाफ़िज़ जाकिर साहब के नेतृत्व वह जेरे-निगरानी में प्रस्तुत किया गया, जिसका ज्ञापन का वाचन दाऊद पठान ने किया।
गंगा-जमुनी तहज़ीब की हिफाज़त और गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग
ज्ञापन में इस बात पर जोर दिया गया कि भारत की आजादी में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों ने मिलकर कुर्बानियां दी हैं। देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों को रोकने के लिए यह मांग की गई है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए।
ज्ञापन के माध्यम से समाज में गोवंश की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि:
कुछ लोग गाय से जीवन भर लाभ उठाने के बाद उसे बूढ़ी होने पर बाजार में बेच देते हैं।
देश में संचालित स्लाटर हाउसों की गतिविधियों में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए।
सरकार को ऐसा सख्त कानून बनाना चाहिए जिससे गाय की खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह पाबंदी लगे और जो भी गाय का मालिक हो, वह जीवन भर उसकी सेवा करे तथा मृत्यु होने पर उसके दाह संस्कार की जिम्मेदारी भी उठाए।
खुले में घू
पीपलरावाँ में जमीअत उलमा ए हिन्द और अहले इस्लाम पंचायत ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और नशा मुक्ति की मांग।
Reviewed by dainik madhur india
on
11:26 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
11:26 AM
Rating:

No comments: