तहसील न्यायालय आपके द्वार अभियान के तहत ग्राम बिन्डवा में राजस्व शिविर आयोजित
दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया।
भाण्डेर। तहसील न्यायालय आपके द्वार अभियान के अंतर्गत दिनांक 23 जून को ग्राम बिन्डवा में राजस्व शिविर आयोजित किया गया। शिविर में तहसीलदार श्री सुनील भदौरिया के मार्गदर्शन में राजस्व संबंधी प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया तथा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
शिविर के दौरान बीपीएल संबंधी 02 आवेदन प्राप्त हुए तथा 01 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रकरण का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर बंद कराया गया। इसके अतिरिक्त 04 फौती नामांतरण प्रकरणों का निराकरण, 05 रजिस्ट्रियों पर नामांतरण की कार्यवाही, 01 बंटवारा प्रकरण का निराकरण, 05 नवीन किसान आईडी का पंजीयन एवं 100 से अधिक एफ.आर. नंबर जोड़ने की कार्यवाही की गई।
शिविर उपरांत तहसीलदार श्री सुनील भदौरिया ने ग्रामीणों के साथ ग्राम के श्मशान घाट का निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
शिविर में राजस्व निरीक्षक, तहसील रीडर, पटवारीगण एवं अन्य राजस्व कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया। शिविर के सफल आयोजन से ग्रामीणों को राजस्व सेवाएं उनके गांव में ही उपलब्ध हुईं, जिससे आमजन को अनावश्यक कार्यालयीन भ्रमण से राहत मिली।
तहसील न्यायालय आपके द्वार अभियान के तहत ग्राम बिन्डवा में राजस्व शिविर आयोजित
Reviewed by dainik madhur india
on
7:13 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:13 AM
Rating:

No comments: