नवनियुक्त सीएमओ की नागरिकों से अपील सुंदर और स्वच्छ शहर बने जीरापुर

*नवनियुक्त सीएमओ की नागरिकों से अपील सुंदर और स्वच्छ शहर बने जीरापुर*

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया भोपाल पवन शर्मा 




राजगढ़ जीरापुर -  नगर  परिषद जीरापुर में देवनारायण दांगी को  नया नये प्रभारी  सीएमओ का  कार्यभार दिया गया। कार्यभार   संभालते ही नवनियुक्त सीएमओ  देवनारायण दांगी ने नागरिकों से अपील करते हुए  कहा  कि शहर का विकास सिर्फ प्रशासन की नहीं हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी भी बनती है।उन्होंने जीरापुर शहर स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नागरिकों से 
स्वच्छ जीरापुर, सुंदर जीरापुर  के संकल्प को दोहराते हुए  कहा कि नागरिक कचरा सड़क, नाली या खाली प्लॉट में न फेंकें। घरों-दुकानों का कचरा केवल नगर पालिका के डोर-टू-डोर कलेक्शन वाहन में ही डालें। गीला-सूखा कचरा अलग अलग कर के डालें।
वहीं पेयजल की फिजूल  बर्बादी रोकने तथा  
 जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया ।सार्वजनिक या घरेलू नलों की टोंटियां खुली न छोड़ें। टपकती टोंटियों को तुरंत बदलवाएं। 

साथ ही जल संरक्षण हेतु अपने नवीन भवनो में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाएं। 
शहर की सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जल कर, संपत्ति कर व अन्य शुल्कों का समय पर भुगतान पर जोर देते हुए कहा कि  आपका एक-एक रुपया शहर के विकास में लगता है इसलिए समय पर करों का भुगतान कर  नगर विकास में सहयोगी बनें।
  यदि किसी वार्ड में सफाई, पानी की आपूर्ति या टैक्स से जुड़ी कोई समस्या है, तो नागरिक सीधे नगर पालिका कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही मध्य प्रदेश नगरीय प्रशासन के ऑनलाइन पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
नगर के स्वच्छ पर्यावरण हेतु उन्होनें कहा कि नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे ,परियोजना अधिकारी निधी भारद्वाज एवं जिला कलेक्टर राजगढ़ के निर्देशानुसार वृहद पौधारोपण का कार्यक्रम तैयार किया है। नगर के स्कूलों , अन्य शासकीय कार्यालयों शमशान ,कब्रिस्तान ,कोर्ट आदि जगहों पर  लगभग 13 हजार पौधे  रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया है ।इसके लिए सभी सामाजिक,धार्मिक एवं शैक्षणिक  संस्थाओं से अपील की गई है कि अपने आसपास उचित जगह पौधारोपण में परिषद का सहयोग करें
नवनियुक्त सीएमओ की नागरिकों से अपील सुंदर और स्वच्छ शहर बने जीरापुर नवनियुक्त सीएमओ की नागरिकों से अपील सुंदर और स्वच्छ शहर बने जीरापुर Reviewed by dainik madhur india on 9:46 AM Rating: 5

No comments:

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल

राष्ट्रीय दैनिक मधुर इंडिया 8 राज्यों में बढते कदम दैनिक अखबार मासिक पत्रिका यूट्यूब चैनल वेबपोर्टल
भारत देश में कही भी पत्रकारिता करने हेतु संपर्क करे संपादक प्रदीप मिश्रा-8770089979
Powered by Blogger.