तहसीलदार के आदेश को भी नहीं मान रहे पटवारी-आरआई! दो महीने बाद भी सीमांकन अधूरा, फरियादी को रोज़ मिल रहा सिर्फ दो दिन बाद आने का जवाब
तहसीलदार के आदेश को भी नहीं मान रहे पटवारी-आरआई! दो महीने बाद भी सीमांकन अधूरा, फरियादी को रोज़ मिल रहा सिर्फ दो दिन बाद आने का जवाब
दैनिक मधुर इंडिया संवाददाता मोनू शर्मा दतिया।
दतिया में राजस्व विभाग की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। तहसीलदार द्वारा 18 मई 2026 को सीमांकन के स्पष्ट आदेश जारी किए जाने के बावजूद आज तक संबंधित भूमि का सीमांकन नहीं हो सका। आरोप है कि जिम्मेदार पटवारी और आरआई लगातार फरियादी को गुमराह कर रहे हैं और हर बार "दो दिन बाद आना" कहकर टाल रहे हैं।
मामला ग्राम पटरा की भूमि से जुड़ा है, जहां आवेदक ने सर्वे नंबर 949 और 947/2 की भूमि के सीमांकन के लिए आवेदन दिया था। तहसीलदार ने आदेश जारी कर राजस्व निरीक्षक को निर्धारित समय में मौके पर पहुंचकर सीमांकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे, लेकिन आदेश के करीब दो महीने बाद भी कार्रवाई अधर में लटकी हुई है।
फरियादी का कहना है कि वह बार-बार तहसील और राजस्व अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है। न सीमांकन हो रहा है और न ही कोई स्पष्ट जवाब दिया जा रहा है। इससे यह सवाल उठ रहा है कि जब तहसीलदार के आदेश का ही पालन नहीं हो रहा, तो आम नागरिक आखिर न्याय न्याय की उम्मीद किससे करे?
राजस्व विभाग की इस लापरवाही से न केवल शासन के आदेशों की अवहेलना हो रही है, बल्कि आम लोगों का प्रशासन पर भरोसा भी कमजोर पड़ रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में जिम्मेदार पटवारी और राजस्व निरीक्षक के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।
तहसीलदार के आदेश को भी नहीं मान रहे पटवारी-आरआई! दो महीने बाद भी सीमांकन अधूरा, फरियादी को रोज़ मिल रहा सिर्फ दो दिन बाद आने का जवाब
Reviewed by dainik madhur india
on
7:41 AM
Rating:
Reviewed by dainik madhur india
on
7:41 AM
Rating:

No comments: